Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ हुई बदतमीजी, फ्लाइट भी हो गई मिस

Abhishek Sharma Delhi Airport: भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दिल्ली एयरपोर्ट पर बदसलूकी की गई. जिसकी जानकारी अभिषेक ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ हुई बदतमीजी, फ्लाइट भी हो गई मिस
Add DNA as a Preferred Source

भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर बदतमीजी हो गई. उन्होंने अपने साथ हुए व्यवहार पर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. युवा बल्लेबाज छुट्टी मनाने के लिए जा रहे थे लेकिन एयरपोर्ट पर हुए प्रॉब्लम की वजह से अभिषेक की फ्लाइट मिस हो गई. 

अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है. वो इस सीरीज में संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं. 

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुई घटना 

भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के साथ मेरा बहुत ही खराब अनुभव रहा. स्टाफ का व्यवहार बर्दाश्त करने जैसा नहीं था. मैं सही काउंटर पर टाइम पर पहुंच गया था. 

मगर फिर भी उन्होंने मुझे अनावश्यक रूप से दूसरे काउंटर पर भेज दिया. इसके बाद मुझे बताया गया कि चेक-इन बंद हो गया है. इसकी वजह से मेरी फ्लाइट छूट गई. मेरे पास सिर्फ एक दिन की छुट्टी थी. जो कि अब बर्बाद हो गई है.

 

अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले 1 दिन की छुट्टी पर घुमने जाने वाले थे. मगर एयरपोर्ट पर हुए प्रॉब्लम की वजह से वो ऐसा नहीं कर सके. 

जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे अभिषेक 

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के इर्डन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. वही दूसरा मैच चेन्नई को 25 जनवरी, तीसरा 28 जनवरी को जबकि चौथा मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा. वही टी20 सीरीज का आखिरी मैच 2 फरवरी को मुंबई में आयोजित होगा. 

अभिषेक इस सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएगा. 5 मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement