कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
Commonwealth Games 2022: दीपक पूनिया ने भारत को कुश्ती से तीसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के दिग्गज पहलवान को धूल चटाई.
डीएनए हिंदी: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने शुक्रवार कुश्ती में तीसरा गोल्ड जीत लिया है. साक्षी मलिका और बजरंग पुनिया के बाद अब दीपक पूनिया भी गोल्ड मेडलिस्ट की सूची में शामिल हो गए हैं. दीपक ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराया. पुरुषों के 88 किग्रा के फाइनल मुकाबले में दीपक को शुरुआत में इनाम से चुनौती मिली. हालांकि पहले मिनट में पैसिविटी जोन में जाने की वजह से इनाम को एक अंक गंवाना पड़ा. उससे पहले दीपक ने उन्हें मैट से बाहर कर अपना खाता खोला.
ये भारत के डेढ़ घंटों के भीतर कुश्ती में चौथा पदक था. इससे पहले साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और अंशु मलिक ने पदक दिलाए थे. दीपक पूनिया का ये राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है. टोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक गंवाने वाले दीपन ने बर्मिंघम में शानदार शुरुआत की. उन्होंने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के मैथ्यू ऑक्जेंहम को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से मात दी थी. ऑक्जेंहम को हराकर क्वार्टरफाइल में पहुंचे दीपक का सामना शेकू कासेगबामा से हुआ, जिनको 10-0 से मात दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
सेमीफाइनल में दीपक ने कनाडा के एलेक्जेंडर मोरे को 3-1 से हराया. सेमीफाइनल में दीपक को जीत हासिल करने की लिए थोड़ी ज्यादा ताकत लगानी पड़ी. हालांकि दीपक यहां भी नहीं रुके और फाइनल में जगह पक्की कर ली.
दीपक पूनिया की उपलब्धियां
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.