Advertisement

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, यूपी के रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 5 लड़कियों की मौत, 4 घायल | राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करेंगे, यूपी विधानसभा के बाहर SP विरोध करेगी, SIR में गड़बड़ी का मुद्दा भी विपक्ष उठाएगा | अनुज चौधरी की याचिका पर आज HC में सुनवाई, संभल- ASP अनुज चौधरी को लेकर बड़ी खबर, विपक्ष कोडीन सिरप मामले का मुद्दा उठाएगा, CJM कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया था, CJM कोर्ट के आदेश को चुनौती पर सुनवाई होगी | यूपी सरकार को घेरने की कोशिश करेगा विपक्ष, यूपी सरकार 11 फरवरी को बजट पेश करेगी, यूपी विधानसभा का आज से बजट सत्र, यूपी विधानसभा में आज हंगामे के आसार | छात्रों से चर्चा का दूसरा एपिसोड जारी होगा, पीएम मोदी छात्रों को सफलता का मंत्र देंगे, प्रधानमंत्री मोदी आज छात्रों से संवाद करेंगे, 'परीक्षा पे चर्चा' दूसरा एपिसोड जारी होगा, पहला एपिसोड 6 फरवरी को प्रसारित हुआ था, पीएम सुबह 10 बजे छात्रों से संवाद करेंगे

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में बांटे गए 1.5 लाख कंडोम, जानें क्यों आन पड़ी ऐसी नौबत

Commonwealth Games 2022: हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने एथलीट्स को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है. इसके लिए एजेंसी ने गेम्स विलेज में करीब 1.5 लाख कंडोम भी बांटे हैं.

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में बांटे गए 1.5 लाख कंडोम, जानें क्यों आन पड़ी ऐसी नौबत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मंकी पॉक्स का कहर धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है. बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी इसे लेकर अब सतर्कता बढ़ाई जा रही है. यूनाइटेड किंग्डम में बढ़ते मामलों के कारण, यूके की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) मंकी पॉक्स के विषय में काफी गंभीर है. क्योंकि लाखों फैंस और हजारों खिलाड़ी अलग-अलग शहरों से इस बड़े टूर्नामेंट में शामिल होने आए हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने एथलीट्स को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है. इसके लिए एजेंसी ने गेम्स विलेज में करीब 1.5 लाख कंडोम भी बांटे हैं. एजेंसी का कहना है कि जीत की खुशी के चलते गेम्स विलेज में पार्टी का माहौल रहता है. ऐसे में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पूरी सतर्कता रखी जानी चाहिए, ताकि सेक्सुअली ट्रांसमिट (STI) होने वाले इंफेक्शन के खतरे को कम किया जा सके. मंकी पॉक्स STI नहीं है, लेकिन फिर भी क्लोज कॉन्टेक्ट होने के कारण ये फैल सकता है.

Condoms distributed at CWG 2022

ये भी पढ़ें: CWG 2022 Day 4 Live Updates: लॉन बॉल में मेडल हुआ पक्का, वेटलिफ्टिंग में पदक लाने से चूके अजय सिंह

हर एथलीट पर 23 कंडोम

कॉमनवेल्थ के ऑर्गनाइजर्स ने पिछले 12 दिनों में 1.5 लाख कंडोम इसलिए बांटे हैं, ताकि हर एक एथलीट के पास करीब 23 कंडोम हों और इस वायरस को तेज गती से फैलने से रोका जाए. बता दें कि पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में बांटे गए कुल कंडोम से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अभी तक 10 हजार कंडोम कम बांटे गए हैं.

चूंकि ऐसी रिपोर्ट आ चुकी है कि समलैंगिक संबंध बनाने वाले पुरुष मंकी पॉक्स की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं. इसे देखते हुए डबल्यूएचओ ने भी सलाह दी है कि कम से कम अनजान लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाएं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement