Advertisement

Neeraj Chopra की सलाह से Murali Shreeshankar ने रचा इतिहास, CWG 2022 में जीता सिल्वर

मुरली श्रीशंकर ने गुरुवार देर रात को राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. ऐसे करने वाले वो कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास के पहले भारतीय पुरुष लॉन्ग जंपर हैं.

Neeraj Chopra की सलाह से Murali Shreeshankar ने रचा इतिहास, CWG 2022 में जीता सिल्वर

Murali ShreeShankar Neeraj Chopra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भले ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग न ले रहे हों लेकिन टोक्यो ओलंपिक चैंपियन बर्मिंघम में छाप छोड़ रहे हैं. गुरुवार को भारत के लिए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने कहा कि जुलाई में ओरेगन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद नीरज चोपड़ा की सलाह ने उन्हें बर्मिंघम 2022 में पोडियम फिनिश करने में कैसे मदद की.

मुरली श्रीशंकर ने कहा, "नीरज चोपड़ा ने ओरेगन में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद मुझसे कहा था कि अगर आप मेडल जीतते हैं तो खुश रहिए." "लेकिन अगर आप नहीं भी जीत पाते हैं, तो अपनी गलतियों से सीखें. "हर इवेंट से सीखने की कोशिश करनी चाहिए. यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सबक है जो उन्होंने मुझे दिया. मुरली श्रीशंकर ओरेगन 2022 में सातवें स्थान पर रहे थे. उन्होंने माना कि वो इससे बेहतर कर सकते थे.

Murali Shreeshankar ने रचा इतिहास, लॉन्ग जंप में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष

23 वर्षीय श्रीशंकर ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं ओरेगॉन के प्रदर्शन में कुछ गलतियों को सुधार कर सका और यहां रजत पदक जीतने में सफल रहा." अपनी पहली चार जंप के बाद श्रीशंकर पदक की दौड़ से बाहर चल रहे थे लेकिन अफनी पांचवीं जंप में उन्होंने सीधा दूसरा स्थान हासिल कर लिया. मुरली श्रीशंकर ने कहा, "बर्मिंघम में ठंड है और तेज़ हवा चल रही थी. पहली चुनौती परिस्थितियों से पार पाना था.

मेरे सभी साथियों ने अच्छी शुरुआत की और शुरुआती कुछ प्रयासों में अच्छी जंप लगाई. मैं पहले कुछ राउंड के बाद पीछे चल रहा था और अच्छी छलांग लगाना चाहता था.अपने चौथे प्रयास में, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बहुत कम अंतर से उसे फाउल घोषित कर दिया गया. लेकिन शुक्र है कि मैंने अपनी पांचवीं जंप में अच्छा किया. श्रीशंकर ने कहा कि ये पदक तो बस शुरुआत है. उन्हें 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी करनी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement