Advertisement

Commonwealth Games 2022: रवि दहिया ने चला धाकड़ दांव, रेसलिंग में भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का कमाल जारी है. भारतीय पहलवान दूसरे खेलों की तुलना में बेहतर साबित हो रहे हैं. भारत ने रेसलिंग में अब तक 6 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं.

Commonwealth Games 2022: रवि दहिया ने चला धाकड़ दांव, रेसलिंग में भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल

Birmingham 2022 Commonwealth Games: भारत का फिर बढ़ाया रवि दहिया ने मान.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय रेसलर रवि दहिया (Ravi Kumar Dahiya)  ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) पुरुषों के 57 किलो भारवर्ग में कमाल किया है. ओलंपिक में सिल्वर जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले पहलवान ने अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है. रवि दहिया ने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया खिलाड़ी विल्सन को 10-0 से मात दी है.

रवि दहिया को यह मुकाबला जीतने में तीन मिनट से भी कम वक्त लगा और गोल्ड मेडल का ऐलान हो गया. भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह 12वां गोल्ड मेडल है. कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में कुश्ती में अभी तक कुल 10 मेडल हासिल हुए हैं. 

पाकिस्तानी पहलवान को भी हराया 

फाइनल मैच से पहले रवि दहिया ने पाकिस्तान के असद अली (Asad Ali) को हराया था. रवि दहिया (Ravi Dahiya) ने असद अली को 14-4 से हराया था. वहीं इससे पहले क्वार्टर फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के पहलवान सूरज को 1 मिनट 14 सेकेंड में ही 10-0 से हरा दिया था. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में भारत के अब तक 10 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज सहित 32 मेडल जीते हैं. 


रवि दहिया की इकतरफा हुई जीत

रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में सिल्वर मेडल जीता था. तब रवि दहिया फाइनल मैच हार गए थे, इस बार रवि दहिया ने शानदार खेल दिखाते हुए एकतरफा अंदार में मेडल जीता. 

रेसलर विनेश फोगाट ने भी रचा इतिहास

रेसलर विनेश फोगाट ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है. विनेश ने नॉर्डिक सिस्टम के तहत खेले जा रहे 53 किलो भारवर्ग इवेंट के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका की केशनी मदुरवलगे को बाय फॉल के जरिए 5-0 से मात दी. विनेश फोगाट इंटरनेशनल मुकाबलों में लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement