Advertisement
हिंदी न्यूज़कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

Commonwealth Games 2022: दीपिका पल्लिकल-सौरभ घोषाल की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज, दिनेश कार्तिक ने खास अंदाज में दी बधाई 

Dipika Pallikal-Saurav Ghosal Bag Bronze: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में रविवार को स्क्वॉश मिक्स्ड डबल इवेंट में भारतीय जोड़ी दीपिका पल्लिकल और सौरभ घोषाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. दीपिका को इस जीत पर पति दिनेश कार्तिक ने खास अंदाज में बधाई दी है. 

Commonwealth Games 2022: दीपिका पल्लिकल-सौरभ घोषाल की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज, दिनेश कार्तिक ने खास अंदाज में दी बधाई 

Dipika-Saurav Ghosal bag bronze CWG 2021

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत की स्टार स्क्वॉश जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है. दीपिका पल्लिकल और सौरभ घोषाल (Dipika Pallikal Saurav Ghosal) की जोड़ी ने स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स में मेडल जीता है. दीपिका को इस जीत के लिए उनके पति दिनेश कार्तिक ने ट्विटर पर बधाई दी है. बधाई देने का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया है. कुछ समय पहले ही दीपिका जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं और यह उनके लिए महत्वपूर्ण कमबैक मुकाबला था. 

Dinesh Karthik Wishes Dipika Pallikal
जब दीपिका देश के लिए खेल रही थीं उस वक्त टीम इंडिया के साथ दिनेश कार्तिक भी अमेरिका में थे. कार्तिक ने पत्नी को जीत की बधाई देते हुए लिखा कि उन्हें उन पर गर्व है. फैंस को सिंपल अंदाज में पत्नी को इस तरह विश करना बहुत पसंद आया है. 

कार्तिक ने ट्वीट किया, 'तो यह हो ही गया!! आपकी मेहनत और लगन रंग लाई है... आप दोनों पर बहुत गर्व है और बहुत खुश भी हूं.' इस ट्वीट पर फैंस की ओर से ढेरों रिएक्शन और कमेंट्स आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: CWG 2022 8 August india Schedule: इतिहास रचने उतरेगी हॉकी टीम, आखिरी दिन का पूरा शेड्यूल जान लें

दिनेश और दीपिका दोनों ने दी देश को बड़ी खुशी 
दिलचस्प बात यह है कि रविवार को दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लिकल दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और दोनों ने देश को खुशी और गर्व का पल दिया है. दीपिका ने स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है और टीम इंडिया ने भी वेस्टइंडीज को हराकर 4-1 से श्रृंखला अपने नाम कर ली है. कार्तिक वेस्टइंडीज के लिए चुनी गई टी20 टीम का हिस्सा थे.

दीपिका पल्लिकल और सौरव घोषाल के मेडल गेम में खास बात यह है कि 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में इस जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता था. सौरभ घोषाल के मेंस स्क्वॉश सिंगल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. स्क्वॉश सिंगल में पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने मेडल जीता है और इस लिहाज से सौरभ के लिए यह दोहरी सफलता है. 

यह भी पढ़ें: Medal Tally CWG 2022: पदक तालिका में फिर बदलाव, 18 गोल्ड के साथ भारत के नाम 53 मेडल 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement