Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

वर्ल्ड चैंपियन बनने का स्पेन में फुटबॉल के भविष्य पर क्या असर होगा? क्या लामिन यमाल बनेंगे अगले मेसी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की टीम अजेय रही और साल 2010 की अपनी ऐतिहासिक सफलता के बाद दूसरा खिताब अपने नाम किया. माना जा रहा है कि इस जीत की गूंज अगले कई सालों तक सुनाई देती रहेगी.

Latest News
वर्ल्ड चैंपियन बनने का स्पेन में फुटबॉल के भविष्य पर क्या असर होगा? क्या लामिन यमाल बनेंगे अगले मेसी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की टीम अजेय रही. (फोटो- IANS)

Add DNA as a Preferred Source
  • अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन विश्व विजेता बन चुका है
  • स्पेन की युवा ब्रिगेड ने दिखा दिया है कि भविष्य अब उनका है
  • स्पेन के 19 वर्षीय खिलाड़ी लामिन यमाल को अगला स्टार माना जा रहा है

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन विश्व विजेता बन चुका है. स्पेन ने इस जीत के साथ दूसरी बार विश्व कप के खिताब अपने नाम किया है. बेहद रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागकर बढ़त बनाई जिसकी बराबरी अर्जेंटीना की टीम नहीं कर सकी. स्पेन इससे पहले यूरो 2024 का भी विजेता रहा है. अब फीफा विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीतना स्पेनिश और वैश्विक फुटबॉल के लिए एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है.

स्पेन के दबदबे का दूसरा चरण

स्पेन ने 2008–2012 के दौरान कई खिताब जीते थे. इसमें यूरो 2008, विश्वकप 2010 और यूरो 2012 शामिल थे. 2026 में विश्व विजेता बनने के बाद स्पेन ने फिर से विश्व फुटबॉल पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है. यही नहीं, अर्जेंटीना जैसी अनुभवी टीम को हराकर स्पेन ने ये भी साबित कर दिया है कि प्रतिभा और सही रणनीति ही खेल में जीत का आधार है. पेड्रि, गावी, निको विलियम्स और लामिन यमाल जैसी युवा ब्रिगेड ने दिखा दिया है कि भविष्य अब उनका है. 

आगे कैसा होगा स्पेन के फुटबॉल का भविष्य

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के युवा खिलाड़ी छाए रहे. इस जीत का असर स्पेन में फुटबॉल के भविष्य पर भी पड़ना तय है. स्पेन की सबसे बड़ी पेशेवर फुटबॉल लीग 'ला लीगा' की लोकप्रियता भी युवा खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय सफलता के कारण नए मुकाम पर पहुंचेगी. इस जीत से स्पेन में एक पूरी पीढ़ी प्रेरणा लेगी और फुटबॉल पूरे देश में पहले से ज्यादा लोकप्रिय हो जाएगा. 

स्पेन से निकल सकता है अगला फुटबॉल स्टार

अब तक क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों के रूप में देखा जाता था. लेकिन फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के 19 वर्षीय खिलाड़ी लामिन यमाल ने दिखाया है कि उनमें कितनी काबिलियत है. लामिन यमाल को अभी से लियोनेल मेसी से जोड़कर देखा जाने लगा है. दोनों ही बार्सिलोना की ला मासिया एकेडमी से आए हैं और दोनों बांए पैर से खेलते हैं. दोनों ही 10 नंबर की जर्सी भी पहनते हैं. 

लामिन यमाल को विश्व फुटबॉल का अगला मेसी माना जा रहा है. 19 साल की उम्र में यमाल का प्रभाव, दबाव सहने की क्षमता और बड़े मैचों में प्रदर्शन, मेसी के शुरुआती दिनों से भी ज्यादा बेहतर है. खुद लियोनेल मेसी ने यमाल को अपनी पीढ़ी का सबसे बेहतरीन और खास खिलाड़ी माना है. हालांकि मेसी की जगह लेना इतना भी आसान नहीं है. मेसी ने 15-20 सालों तक लगातार हर सीजन 40-50 गोल किए हैं. यहां तक पहुंचने के लिए यमाल को लंबा रास्ता तय करना है. यमाल की सबसे अच्छी बात ये है कि वो मेसी की नकल करने के बजाय अपनी खुद की एक अलग विरासत बना रहे हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement