Advertisement

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर पाना है आध्यात्मिक लाभ तो भूलकर भी न करें ये काम, कष्टमय होगा जीवन

Yogini Ekadashi Date: आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी मनाई जाती है. यह दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए खास होता है. आपको योगिनी एकादशी के दिन कई गलतियों को करने से बचना चाहिए.

Latest News
Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर पाना है आध्यात्मिक लाभ तो भूलकर भी न करें ये काम, कष्टमय होगा जीवन

Yogini Ekadashi 2025

Add DNA as a Preferred Source

Yogini Ekadashi Dos and Don'ts: हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है. यह दिन पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. हर महीने में दो एकादशी व्रत होते हैं. अब आषाढ़ का कृष्ण पक्ष एकादशी व्रत आ रहा है. तिथि के अनुसार, आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष एकादशी 21 जून को पड़ रही है. इसे योगिनी एकादशी के नाम से भी जानते हैं. योगिनी एकादशी पर व्रत रखने और पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद और आध्यात्मिक लाभ मिलता है.

योगिनी एकादशी पर न करें ये कार्य

- योगिनी एकादशी पर आप व्रत नहीं रख रहे हैं फिर भी आपको तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन प्याज-लहसुन और चावल खाने से भी बचना चाहिए.
- एकादशी के दिन मन में बुरे विचार न लाएं और किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें. आपको किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए.

- एकादशी पर तुलसी में जल चढ़ाना और तुलसी के पत्ते तोड़ना भी मना होता है. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए.
- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा में काले वस्त्र पहनकर नहीं बैठना चाहिए. इस दिन आपको काले कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए. आपको नाखून और बाल भी नहीं काटने चाहिए.

योगिनी एकादशी महत्व

मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत बीमारियों और कष्टों को दूर करने वाला माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि, योगिनी एकादशी पर व्रत और पूजा करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है. दरिद्रता दूर होती है और पापों से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement