धर्म
Sawan Somwar Vrat: सावन का तीसरा सोमवार व्रत 28 जुलाई को है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन की तीसरा सोमवार बहुत ही खास होता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Sawan Third Somwar 2025: इन दिनों सावन का महीना चल रहा है. सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना का खास महत्व होता है. खासकर सोमवार का दिन व्रत और पूजन के लिए महत्वपूर्ण होता है. सावन में सोमवार के दिन व्रत रखा जाता है. अब 28 जुलाई को सावन की तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा. मान्यताओं के अनुसार, सावन की तीसरा सोमवार बहुत ही खास होता है. पौराणिक कथाओं में भी इस बात का जिक्र मिलता है.
मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने सावन के तीसरे सोमवार को कठोर तप किया और इसी दिन उनकी तपस्या पूरी हुई थी. शिव महापुराण में इसके बारे में बताया गया है. ऐसे में यह दिन काफी खास है. सावन के सोमवार के दिन मां पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए खास पूजा की थी.
सावन सोमवार का दिन कुंवारी कन्याओं के लिए खास होता है. मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन व्रत करना शुभ होता है. शादीशुदा महिलाएं भी व्रत करती हैं. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है संतान प्राप्ति के योग बनते हैं. इसके साथ ही भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं.
- सुबह 09:16 से 10:55 तक
- दोपहर 12:07 से 12:59 तक
- दोपहर 02:11 से 03:50 तक
- शाम 05:28 से 07:06 तक
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोलॉजर से संपर्क करें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.