Advertisement

दिल्ली से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द की गईं, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी | DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

Mahakumbh Mela 2025: कुंभ में सबसे पहले कौन लगाता है डुबकी? जानें क्या है इसके पीछे की वजह 

Mahakumbh Snan 2025: महाकुंभ में शाही स्नान करने का अवसर प्राप्त होगा, जो कि बहुत ही लाभकारी और महत्वपूर्ण माना जाता है. आइए जानते हैं महाकुंभ में सबसे पहले स्नान कौन करता है. इसके पीछे की वजह क्या है 

Latest News
Mahakumbh Mela 2025: कुंभ में सबसे पहले कौन लगाता है डुबकी? जानें क्या है इसके पीछे की वजह 

Mahakumbh Mela 2025

Add DNA as a Preferred Source

इस साल 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh Mela 2025)  का आरंभ होने वाला है, 26 फरवरी को महाकुंभ समाप्त होगा. बता दें कि इस साल यानी 2025 में जनवरी के महीने में लगने वाला यह महाकुंभ (Mahakumbh) वर्षों के बाद आयोजित होने जा रहा है. इसमें शाही स्नान (Shahi Snan) करने का अवसर प्राप्त होगा, जो कि बहुत ही लाभकारी और महत्वपूर्ण माना जाता है. 

मान्यता है कि बिना शाही स्नान के महाकुंभ का पूर्ण फल (Mahakumbh Prayagraj)  प्राप्त नहीं होता है. हालांकि महाकुंभ में शाही स्नान के कई नियम हैं. आइए जानते हैं सबसे पहले महाकुंभ मे डुबकी  (Mahakumbh Shahi Snan) कौन लगाता है. 

कुंभ में कौन लगाता है पहली डुबकी? 
बता दें कि कुंभ हो या महाकुंभ, नागा साधुओं का इसमें खास स्थान होता है और नागा साधुओं (Naga Sadhu) को ही महाकुंभ में सबसे पहले स्नान करने का अधिकार है. इससे धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक मान्यताएं‌ जुड़ी हुई हैं. सदियों से महाकुंभ में नागा साधुओं के सबसे पहले शाही स्नान करने की परंपरा चली आ रही है.. ऐसे में नागा साधुओं के स्नान के बाद ही आम लोग ये स्नान करते हैं. मान्यता है कि नागा साधुओं के स्नान से जल और अधिक पवित्र हो जाता है. 

क्यों दिया जाता है ये अधिकार? 
कहा जाता है कि नागा साधु समाज सुधार और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन का त्याग कर तपस्या में लीन रहते हैं.  प्राचीन समय में नागा साधु क्षत्रिय धर्म भी निभाते थे और धार्मिक स्थलों की रक्षा करते थे. इसलिए इन्हें सबसे पहले स्नान का अधिकार देकर सम्मानित किया जाता है. 

वहीं नागा साधुओं को भगवान शिव का अनुयायी माना जाता है और भगवान शिव की तपस्या और साधना के कारण यह अधिकार नागा साधुओं का है. महाकुंभ में नागा साधुओं का स्नान धर्म और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रारंभिक केंद्र माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि उनके स्नान से संगम के जल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है. 

महाकुंभ में स्नान का फल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और आध्यात्मिक और मानसिक विकास होता है. व्यक्ति श्रद्धा के साथ महाकुंभ में स्नान करता है, उसकी मनोकामनाओं को ईश्वर पूरा करते हैं. मान्यता है कि महाकुंभ के दौरान ग्रह नक्षत्रों की स्थिति ऐसी होती है कि, नदी का जल अमृत बन जाता है. यही वजह है कि महाकुंभ में स्नान करने को बेहद शुभ माना गया है. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

  ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement