धर्म
Astrology Numerology: व्यक्ति की जन्म तारीख से आप उसके मूलांक को निकाल सकते हैं. मूलांक से किसी की खासियत और उसकी व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं.
Clever and Intelligent Girl Mulank: मूलांक से स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. आज हम आपको उन लड़कियों के बारे में बताएंंगे जो बहुत ही चतुर और चालाक होती हैं. यह हर फैसला दिल से नहीं बल्कि दिमाग से लेती हैं. इन लड़कियों का मूलांक दो होता है. यानी जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ हो वह बेहद चतुर होती हैं.
मूलांक 2 को लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है. यह लोग भावुक और नरम दिल होते हैं. कला, संगीत, लेखन और फैशन कार्यों में इन लोगों की अधिक रुचि होती है. धर्म ज्योतिष के मुताबित, दो मूलांक वाली लड़कियों को लड़ाई से दूर रहना पसंद होता है. यह प्रेम और दोस्ती का रिश्ता अच्छे से निभाती हैं और समझदारी से काम लेती है.
2, 11, 20 और 29 तारीखों को जन्मी लड़कियां हर फैसला बहुत ही सोच-समझकर लेती हैं. अगर कोई कठिन निर्णय लेना हो तो यह धैर्यपूर्व फैसला लेती हैं. यह भावनाओं में कोई निर्णय नहीं लेती हैं.
यह लड़कियां शांत, सरल और विनम्र होती है. यह मजबूत इरादे वाली और नेतृत्व गुणों वाली होती हैं. यह बहुत ही चतुर और चालाक होती है यह समझदारी से काम फैसला लेती हैं.
इतना ही नहीं यह चतुराई के साथ काम करती हैं. यह दिल से नहीं बल्कि, हर फैसला दिमाग से लेती हैं. यहीं खासियत इन्हें बाकि सब से अलग बनाती हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.