Advertisement

Numerology: गुस्से में कौन सा मूलांक कैसे करता है रिएक्ट? अपनी बर्थडेट से जाने अपना एंग्री ट्रिगर प्वाइंट

How each Root Number change moment they get angry? क्या आपको पता है कि आपके साथी-दोस्त या बॉस के एंग्रेशन यानी गुस्से का ट्रिगर क्या है और जब उनको गुस्सा आता है तो वो कैसे रिएक्ट करते हैं. तो चलिए बर्थडेट से जानें कौन से मूलांक गुस्से में कैसे बदल जाता है.

Latest News
Numerology: गुस्से में कौन सा मूलांक कैसे करता है रिएक्ट? अपनी बर्थडेट से जाने अपना एंग्री ट्रिगर प्वाइंट

गुस्सा आते ही किसका दिमाग ठंडा और कौन हो जाता है आगबबूला? (फोटो एआई)

Add DNA as a Preferred Source

क्या किसी इंसान का स्वभाव उसकी जन्म तारीख के अंकों से तय हो सकता है? न्यूमेरोलॉजी में ऐसा माना जाता है कि हर मूलांक की अपनी अलग “ऊर्जा” होती है, जो व्यक्ति के सोचने, प्रतिक्रिया देने और भावनाओं को संभालने के तरीके पर असर डालती है. कोई बात-बात पर गुस्सा होता है तो किसी का पेशंस लेवल बहुत हाई होता है. लेकिन हर मूलांक कभी न कभी गुस्से में तो आ ही जाता है. तो चलिए जन्मतिथि से जानें कि किसी तारीख पर जन्मे लोग गुस्से में कैसा रिएक्ट करते हैं.

कौन सा मूलांक आपकी जिंदगी में क्यों आता है? बर्थडेट से जानें हर नंबर का छिपा रिश्ता और मकसद

मूलांक 1 नेतृत्व और तेज निर्णय लेकिन कभी-कभी जिद

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28) को न्यूमेरोलॉजी में नेतृत्व और आत्मविश्वास से जोड़ा जाता है.
ऐसे लोग आमतौर पर जल्दी निर्णय लेते हैं और अपनी बात पर टिके रहने की प्रवृत्ति रखते हैं. इसी वजह से इन्हें कई बार जिद्दी या बेहद डॉमिनेटिंग स्वभाव वाला भी माना जाता है.मूलांक 1 जल्दी गुस्सा होकर सीधे फैसला सुना देता है और एक बार जो इसको गुस्सा आ जाए तो इसकी जुबान बहुत कठोर हो जाती है और सारे रिश्ते खत्म कर लेता है. हालांकि अक्सर मूलांक 1 आपने गुस्से को दबाकर सामने सामान्य दिखने का प्रयास भी करता है.

मूलांक 2 भावनात्मक और संवेदनशील स्वभाव

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29) को भावनाओं और रिश्तों से जुड़ा माना जाता है. ऐसे लोग दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं और अक्सर बहुत इमोशनल होते हैं. कभी-कभी यही संवेदनशीलता इन्हें ओवरथिंकिंग या मूड स्विंग की तरफ ले जा सकती है, जिससे वे अस्थिर महसूस करते हैं. गुस्से में ये लोग अक्सर रोने लगते हैं और रोते-रोते लड़ते हैं. ऐसे लोग या तो गुस्से में उस जगह से चले जाते हैं या इमोशनल कार्ड खेलेते हैं.

मूलांक 3 विचारशील और अभिव्यक्त लेकिन कभी-कभी अस्थिर

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30) को कम्युनिकेशन और क्रिएटिविटी से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग बोलने और अपनी बात रखने में अच्छे होते हैं. हालांकि कई बार इनमें ध्यान भटकने या जल्दी बोर होने की आदत देखी जाती है, जिससे काम में स्थिरता बनाए रखना चुनौती बन सकता है. मूलांक 3 गुस्से में पहले तो बहुत उग्र होता है लेकिन फिर रो भी पड़ता है. इनका गुस्सा अक्सर दब जाता है और ये कई बार अपने गुस्से को दिखाने से बचते हैं.

जन्म मूलांक बता देगा किस दिन चमकेगी आपकी किस्मत? अपनी बर्थडेट से जानें जून महीने का सबसे शुभ दिन

मूलांक 4 मेहनती लेकिन छुपा एटम बम होता है

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31) को स्थिरता और मेहनत का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और नियमों के अनुसार चलना पसंद करते हैं. ये अपने गुस्से को अक्सर दबाते रहते हैं लेकिन जिस दिन फटते हैं उस दिन फिर ये आगे-पीछे क्या होगा ये नहीं सोचते. ये अगर गुस्से में आ गए तो इनको शांत करना आसान नहीं और ये फिर जो फैसला लेते हैं उससे खुद भी जलते हैं और सामने वाले को भी जला देते हैं. ये गुस्से में वो सब कह देते हैं जिसे वह कभी कहना नहीं चाहते हैं.

मूलांक 5 तेज सोच और बदलाव पसंद करने वाले

मूलांक 5 (5, 14, 23) को बदलाव और स्वतंत्रता से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग नई चीजें जल्दी अपनाते हैं और बहुत एडजस्टेबल होते हैं. लेकिन कभी-कभी इनका मन जल्दी बदलने की आदत इन्हें अस्थिर या अधीर बना सकती है. ऐसे में ये लोग गुस्से में आग-बबूला हो जाते हैं. इनका गुस्सा बुलबुले की तरह होता है. तुरंत हाई और तुरंत शांत.

मूलांक 6 जिम्मेदार लेकिन इमोशनल दबाव में गुस्सा अनकंट्रोलेबल

मूलांक 6 (6, 15, 24) को परिवार और जिम्मेदारी से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग देखभाल करने वाले और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं.लेकिन अगर भावनात्मक संतुलन बिगड़ जाए तो ये लोग बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं. ऐसे में कई बार इनका गुस्सा अचानक से बाहर आता है और तबाही मचा देता है. शांत रहने वाले मूलांक 6 जब गुस्से में होते हैं तो अनकंट्रोलेबल हो जाते हैं लेकिन जब गुस्सा शांत होता है तो ये बेहद इमोशनल भी हो जाते हैं.

मूलांक 7 गहरी सोच और अकेलेपन की प्रवृत्ति

मूलांक 7 (7, 16, 25) को आत्मचिंतन और गहराई से सोचने वाला माना जाता है. ऐसे लोग अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं और चीजों को गहराई से समझते हैं. कभी-कभी यह गहराई उन्हें अलग-थलग या असंतुष्ट महसूस करा सकती है. इनको अगर गुस्सा आ जाए तो ये अपनी हद से ज्यादा बवाल काट देते हैं और फिर इनको जो भी स्टेप लेना होता है ले लेते हैं. कई बार ये गुस्से में एकदम शांत और उस जगह से दूर चले जाते हैं.

इन 3 मूलांक वालों का बचपन कभी खत्म नहीं होता, बढ़ती उम्र में भी रहते हैं मस्तमौला

मूलांक 8 संघर्ष और दबाव से सीखने वाले

मूलांक 8 (8, 17, 26) को संघर्ष और कर्म से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं और जिम्मेदार होते हैं.हालांकि इनके जीवन में दबाव ज्यादा महसूस होने की बात कही जाती है, जिससे ये कभी-कभी गंभीर या कठोर नजर आ सकते हैं. ये वैसे तो बहुत जल्दी गुस्सा नहीं करते लेकिन जब गुस्से में आ जाएं तो इनके सामने वाले की खैर नहीं, ये कुछ भी कर सकते हैं. ये पूरी तरह इनके गुस्से पर निर्भर करता है.

मूलांक 9 तेज ऊर्जा और तुरंत प्रतिक्रिया

मूलांक 9 (9, 18, 27) को ऊर्जा और जोश से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग जल्दी रिएक्ट करते हैं और बहुत एक्टिव होते हैं. कभी-कभी यही तेज ऊर्जा इन्हें अधीर या गुस्सैल भी बना सकती है, लेकिन ये लोग मुश्किल समय में सबसे आगे खड़े होते हैं. ये लोग अगर गुस्से में आ जाएं तो मन में जो भी भरा है उगल कर शांत हो जाते हैं.
 
हर मूलांक के साथ सकारात्मक और चुनौतीपूर्ण दोनों तरह की बातें जुड़ी मानी जाती हैं. लेकिन किसी भी व्यक्ति का पूरा स्वभाव सिर्फ जन्म तारीख से तय नहीं होता. असल जीवन में परवरिश, अनुभव और माहौल सबसे बड़ा असर डालते हैं.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement