Advertisement

Dhanteras 2024: धनतेरस कब है? किस दिन होगी भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा

हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है, साल 2024 में धनतेरस का त्योहार किस दिन होगा और किस दिन सोना-चांदी या बर्तन लें. जान लें.

Latest News
Dhanteras 2024: धनतेरस कब है? किस दिन होगी भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा

धनतेरस कब है

Add DNA as a Preferred Source

दिवाली पर भगवान गणेश व देवी लक्ष्मी की पूजा होती है लेकिन धनतेरस पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर जी की पूजा का विधान है.  समुद्र मन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था, यही कारण है कि धनतेरस को भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है . धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है.

धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है. धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. 

धनतेरस किस दिन मानाय जाएगा 

धनतेरस पूजा 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को संपन्न होगी.
 
धनतेरस के दिन प्रदोष काल मुहूर्त:

धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06:31 बजे से रात 08:13 बजे तक.

कुल अवधि- 01 घंटा 42 मिनट
 
धनतेरस पूजा का शुभ समय शाम 6:30 बजे से रात 8:12 बजे तक रहेगा.
 
धनतेरस का महत्व 

ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी कलश लेकर निकलीं, जिससे प्रतीकात्मक रूप से धन वृद्धि, संपत्ति वृद्धि के लिए बर्तन खरीदने की परंपरा शुरू हुई. 
 
धनतेरस पूजा की विधि 

  • धनतेरस के दिन कुबेर की विधिवत पूजा करें 
  • इस दिन धन्वंतरिजी की पूजा करें. 
  • नई झाड़ू और किताबें खरीदें और उसकी पूजा करें. 
  • शाम के समय दीपक जलाकर घर, दुकान आदि में रखें.
  • मंदिरों, गौशालाओं, नदी घाटों, कुओं, तालाबों, बगीचों में भी दीपक रखें.
  • शक्ति के अनुसार तांबा, पीतल, चांदी के गृह उपयोगी नए बर्तन और आभूषण खरीदें. 
  • जुती हुई मिट्टी को दूध में भिगोकर उसमें सेमर की एक शाखा डालकर अपने शरीर पर तीन बार घुमाएं.
  • कार्तिक स्नान करके प्रदोषकाल में घाट, गौशाला, बावड़ी, कुआं, मंदिर आदि पर तीन दिन तक दीपक जलाएं. 
  • फिर चंदन, धूप, दीप, नैवेध से निम्न मंत्र से पूजन करें. 

 
यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्य अधिपतये
धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा
 
 

  •  इसके बाद कपूर से आरती लेकर मंत्र पुष्प अर्पित करें.

 धनतेरस के दिन घर में क्या-क्या लाना चाहिए?

  1. पान के पत्‍ते पान के पत्‍ते मां लक्ष्‍मी को विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं.
  2. धनिया धनतेरस पर धनिया या फिर धनतेरस के बीच खरीदकर जरूर लाने चाहिए.
  3. लक्ष्‍मी चरण  
  4. लक्ष्‍मी-गणेश प्रतिमा  
  5. झाड़ू  
  6. खील बताशे

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement