Advertisement

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी पर आज क्या खाएं? जान लें नियम और पारण का सही समय

What to eat today on Yogini Ekadashi?: आज यानी शनिवार 21 जून को योगिनी एकादशी है और आज के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा कर व्रत रखा जाता है. चलिए जानें योगिनी एकादशी पर क्या खाएं और पारण का सही समय क्या है?

Latest News
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी पर आज क्या खाएं? जान लें नियम और पारण का सही समय

योगिनी एकादशी पर क्या खाएं और पारण समय क्या है?

Add DNA as a Preferred Source

योगिनी एकादशी का व्रत कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है. यह व्रत आज यानी 21 जून, शनिवार को रखा जाएगा. कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को आशीर्वाद मिलता है. ज्योतिष शास्त्र में योगिनी एकादशी के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं. माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से साधक को व्रत का मनचाहा फल मिलता है. जानिए योगिनी एकादशी पर क्या खाना चाहिए इसके नियम.

एकादशी के दिन न करें ये काम

योगिनी एकादशी का व्रत 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर माना जाता है. कुछ नियम ऐसे भी हैं जिनके अनुसार इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि अगर गलती से तुलसी के पत्ते तोड़ दिए जाएं तो इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है. लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

एकादशी के दिन इन चीजों का सेवन न करें

योगिनी एकादशी के दिन कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है. योगिनी एकादशी के दिन कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा न करने पर व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता है. इस दिन उड़द, मसूर, चना, गाजर, गोभी, पालक आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप गलती से भी इन चीजों का सेवन कर लेते हैं तो आपको अशुभ फल मिल सकता है.

एकादशी के दिन किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

एकादशी के दिन अन्न ग्रहण करना वर्जित माना जाता है. इस दिन फलाहार करके व्रत करना लाभकारी माना जाता है. व्रत रखने वालों को केवल फलाहार ही करना चाहिए. आप केला, संतरा, अंगूर, अनार, पपीता आदि सभी तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं. मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

 
योगिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान

एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन जरूरतमंदों को भोजन दान करना चाहिए. साथ ही किसी प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना भी लाभकारी होता है. साथ ही व्रत के दिन परिवार के सबसे बड़े व्यक्ति को इस दिन पीले रंग के कपड़े देने चाहिए. साथ ही आटा, चावल, खीर और हो सके तो चांदी के सिक्के का दान करना भी लाभकारी माना जाता है. इससे साधक के जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति की संभावना भी बढ़ती है.

योगिनी एकादशी पारण का सही समय क्या है

योगिनी एकादशी व्रत के पारण का समय (Yogini Ekadashi 2025 Paran Time) योगिनी एकादशी का दिनभर व्रत रखने के बाद अगले दिन उपवास का पारण किया जाता है. पंचांग के अनुसार, योगिनी एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त 22 जून को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से शाम 04 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement