धर्म
अगर आप घर खरीदना चाहते हैं या किराए पर तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि किन घरों में रहने से बर्बादी आती है और कैसे घरों को खरीदना तो दूर किराए पर रहने के लिए नहीं लेना चाहिए.
ज्योतिष और वास्तु में कुछ घर को दुर्भाग्यशाली बताया गया है. इन घरों में अगर आप रहते हैं तो आपको कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. अक्सर लोग ये सोचते हैं कि किराए का घर कैसा भी हो लिया जा सकता है लेकिन ऐसा सोचना गलत है. किराए पर मकान लें या खरीद के दोनों ही स्थितियों में अगर घर में कुछ दिक्कत है तो लोगों को परेशानी होगी. जब आप किराए के घर का पेमेंट करते हैं तो उस समय तक के लिए वो प्रॉपर्टी आपकी हो जाती है. ऐसे में ऐसे घर का नुकसान मकान मालिक नहीं बल्कि आपको ही उठाना होगा. तो चलिए जानते हैं किस तरह का घर किराए तक पर नहीं लेना चाहिए.
अगर घर में वास्तु दोष है तो उसमें रहने वाला मुखिया और परिवार के अन्य सदस्य हमेशा आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहते हैं. वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का व्यक्ति और उसके परिवार पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इतना ही नहीं, इस वास्तु दोष के कारण करियर में भी रुकावटों का सामना करना पड़ता है. इसलिए किराए का घर खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
घर का पूर्व हिस्सा देखें
पूर्व हिस्सा खाली रखना चाहिए. अगर इस दिशा में पहले से कबाड़ या मकान मालिक का सामान जैसे पलंग, ट्रंक जैसी भारी चीजें हैं तो उस घर को न लें. ऐसी चीजें घर के दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम हिस्से में होनी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टोर रूम में अनुपयोगी चीजें नहीं होनी चाहिए . घर में बंद घड़ियां हों या घर की दीवारे, दरवाजे टूटे हों तो घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती रहेगी. यह आपकी तरक्की की राह में रुकावटें पैदा करती है.
उत्तर दिशा की ओर सिर करके न सोएं
जिस घर का बैठरूम ऐसा हो जिसमें आपको बेड ऐसे रखना पड़े की सोते समय आपका सिर उत्तर दिशा में आए तो ऐसे घर न लें. घर ऐसा हो कि बेड पर सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर और पैर उत्तर दिशा की ओर होने चाहिए. अगर ऐसा संभव न हो तो पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सो सकते हैं, लेकिन किसी भी हालत में उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए.
घर में दरिद्रता आने का रास्ता यह है
अगर घर में पूजा कक्ष उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं है और इस दिशा में घर का बाथरूम है तो आपके घर में दरिद्रता आएगी. इसलिए आपको घर में हर वस्तु की दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
इन जगहों पर न खरीदें घर
घर किराए पर लेने से पहले उसकी लोकेशन का खास ख्याल रखें. कब्रिस्तान, अस्पताल, ट्रैफिक एरिया या भीड़भाड़ वाली जगहों के पास घर न खरीदें . ऐसी जगह रहने से बचें जहां आस-पास मोबाइल टावर या बिजली के खंभे हों. माना जाता है कि ये चीजें जीवन में बाधाएं लाती हैं.
जिस घर में वेंटिलेशन और रौशनी की कमी हो उसे न लें
वास्तु में उचित प्राकृतिक प्रकाश का अत्यधिक महत्व है, चाहे वह उत्तर दिशा की ओर हो या पूर्व दिशा की ओर, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके घर में पर्याप्त धूप और अच्छा वेंटिलेशन के साथ रोशनी हो. उत्तर या पूर्व दिशा वाला फ्लैट जिसमें खिड़कियां और बालकनी हो, अच्छा रहता है. इन दो दिशाओं में से एक दिशा रहने के लिए उपयुक्त मानी जाती है. सुबह की धूप सकारात्मकता लाती है. लेकिन दोपहर में इंफ्रारेड किरणें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं, इसलिए दक्षिण या पश्चिम दिशा वाली कोई भी खिड़की वास्तु दोष के अंतर्गत आती है. ऐसे घर को खरीदने से बचना चाहिए.
अगर रसोई घर इस दिशा में हो तो घर न लें
अगर घर का किचन उत्तर या ईशान कोण पर बना है तो इसे कभी न लें. किचन के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा आदर्श स्थान है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से