Advertisement

Vastu Tips: रिश्तों में मिठास घोल सकती हैं आपकी लिपस्टिक, जानिए किस दिन कौन सा शेड्स लगाएं

महिलाओं की लिपस्टिक भी रिश्तों में मीठास घोल सकती है अगर इसे वास्तु के नियमों के अनुसार लगाया जाए. वास्तु के अनुसार हर दिन अलग-अलग रंग की लिपस्टिक लगाने से रिश्ता और भी मधुर हो हो जाता है.

Vastu Tips: रिश्तों में मिठास घोल सकती हैं आपकी लिपस्टिक, जानिए किस दिन कौन सा शेड्स लगाएं

रिश्तों में मिठास घोल सकती हैं आपकी लिपस्टिक

Add DNA as a Preferred Source

अक्सर ऐसा माना जाता है कि खूबसूरती और मेकअप सिर्फ दिखावा है. हालांकि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में हर चीज की अपनी एक खास ऊर्जा मानी गई है. इसलिए वास्तु शास्त्र में महिलाओं के श्रृंगार की सामग्री में लिपस्टिक के रंगों के बारे में भी बताया गया है. हर दिन सही रंग की लिपस्टिक लगाने से आपके रिश्ते में मिठास आती है. साथ ही आपके पति हर काम में तरक्की करते हैं.  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की ऊर्जा के लिए हमें रंगों का सहारा लेना चाहिए. रंगों का हमारे शरीर पर गहरा प्रभाव देखने से ही पड़ता है. लिपस्टिक हर महिला की दिनचर्या का हिस्सा है, बस इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है. जानिए सप्ताह के सातों दिन किस रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए

सोमवार को लाइट पिंक शेड

सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित है. यह ग्रह मन और भावनाओं से जुड़ा हुआ है. इस दिन सफेद या हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाने से पति-पत्नी के बीच भावनात्मक बंधन मजबूत होता है. इससे तनाव कम होता है और घर का माहौल शांतिपूर्ण रहता है.

मंगलवार को रेड या मैरून शेड

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है. इस ग्रह को शक्ति, आत्मविश्वास और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. इसलिए मंगलवार के दिन लाल या मैरून रंग की लिपस्टिक लगाना शुभ माना जाता है. साथ ही इन रंगों की लिपस्टिक लगाने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है. साथ ही पति को नौकरी और व्यापार में लाभ होता है. अगर पति डिफेंस, पुलिस या किसी अन्य क्षेत्र में कार्यरत हैं तो महिलाओं के लिए इस रंग का इस्तेमाल करना बहुत अच्छा माना जाता है.

बुधवार को पीच शेड 

बुध को ज्ञान, बुद्धि और संचार का कारक माना जाता है. इसलिए बुधवार के दिन हरे या पीच रंग की लिपस्टिक लगाने से आपसी बातचीत में मिठास आती है और गलतफहमियां दूर होती हैं. साथ ही पति के कारोबार में उन्नति के अवसर भी बनते हैं.

गुरुवार यलो शेड चुनें

गुरुवार को बृहस्पति का दिन माना जाता है, बृहस्पति ग्रह शिक्षा, धर्म और मान-सम्मान का कारक है. इस दिन पीले या हल्के सुनहरे रंग की लिपस्टिक लगाने से घर में देवी लक्ष्मी की खुशबू बनी रहती है और पति को समाज में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

शुक्रवार को गुलाबी शेड

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है. शुक्र ग्रह प्रेम, सुंदरता और आराम से जुड़ा हुआ है. इस दिन गुलाबी या फूशिया रंग की लिपस्टिक लगाने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ता है. यह रंग महिलाओं के लिए बहुत शुभ होता है और इससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है.

शनिवार को ब्लू या पर्पल शेड लगाएं शनिवार का दिन शनि ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है. शनिदेव कड़ी मेहनत, न्याय और स्थिरता के प्रतीक हैं. इस दिन गहरे नीले या गहरे बैंगनी रंग की लिपस्टिक लगाने से पति को कार्यस्थल पर स्थिरता और सुरक्षा मिलती है. इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है.

रविवार को नारंगी रंग लगाएं

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. चूँकि सूर्य देव आत्मविश्वास और नेतृत्व से जुड़े हैं, इसलिए नारंगी या कोरल रंग की लिपस्टिक लगाने से आपके मन में सकारात्मक विचार आ सकते हैं और आपके पति को उच्च पदों पर पहुँचने का मौका मिल सकता है. ऐसे लोगों को दूसरे कामों में भी सफलता मिलती है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है, जो लोक कथाओं और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement