Advertisement

Weak Planets Remedy: कीमती रत्नों को छोड़िए, पहन लें ये रंगीन धागे, दुर्भाग्य और बदकिस्मती दरवाजे से लौट जाएगी

ग्रहों की कमजोरी या नीच होने से अच्छी से अच्छी किस्मत भी डंवाडोल हो जाती है. ज्योतिष में हर ग्रह को मजबूत करने के लिए रत्न और उपरत्न बताए गए हैं, लेकिन इन महंगे रत्नों की जगह आप कुछ रंगीन धागों को भी पहन सकते हैं.

Latest News
Weak Planets Remedy: कीमती रत्नों को छोड़िए, पहन लें ये रंगीन धागे, दुर्भाग्य और बदकिस्मती दरवाजे से लौट जाएगी
कमजोर ग्रहों के लिए कीमती रत्न की जगह पहनें ये धागे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः यदि ग्रहों को उच्च करने के लिए रत्न पहनना आपके बजट से बाहर है तो आप इन ग्रहों से जुड़े रंगीन धागों को भी पहन सकते हैं. हर ग्रह का अपना रंग होता है और उसी रंग के रत्न, उपरत्न या धागे को पहन कर आप उसे मजबूती दे सकते हैं.

माना जाता है कि शरीर पंचत्तवों से बना है और इन तत्वों की ऊर्जा मिलती है लेकिन जब ग्रह-नक्षत्र कमजोर होते हैं या उनसे बुरे प्रभाव मिलते हैं तो पंचत्तव की शक्ति भी क्षीण होने लगती है. तब इन ग्रहों को अनुकुल बनाने के लिए हाथ-पैर या गले में उन ग्रहों से जुड़े धागे पहनने चाहिए. इससे ग्रहों का दुष्प्रभाव कम होता है. 

हर जातक अपने ईष्ट देव या ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही धागों रंग का पहने या राशि अनुसार धागा/रक्षासूत्र बांधना चाहिए, ऐसा करने से रूठी किस्मत खुश होती है और सफलता के रास्ते खुलते हैं. तो चलिए जानें कि किस ग्रह के लिए कौन से रंग का धागा धारण करना चाहिए.
 

1-शिव की कृपा, चंद्र के अच्छे प्रभाव  के लिए भी सफेद और गुलाबी धागा बांधना चाहिए.

2- भगवान हनुमान या मंगल ग्रह की कृपा के लिए लाल रंग का धागा हाथ में बांधना चाहिए.  

3-सूर्य देव के लिए गहरे ऑरेंज कलर का या सुनहरे रंग का धागा बांधना चाहिए. शनि की कृपा के लिए नीले रंग का सूती धागा बांधना चाहिए.
 
4-बुध के लिए हरे रंग का सॉफ्ट धागा बांधना चाहिए.
 
5-गुरु और विष्णु के लिए हाथ में पीले रंग का रेशमी धागा बांधना चाहिए.
 
6-शुक्र या लक्ष्मी की कृपा के लिए सफेद या क्रीम रेशमी धागा बांधना चाहिए.
 
7- राहु-केतु और भैरव की कृपा के लिए भूरे-काले रंग का धागा बांधना चाहिए.

8-शनि की कृपा के लिए नीले रंग का सूती धागा बांधना चाहिए.
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement