धर्म
कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं होती हैं, लेकिन कुछ उपाय इन दिक्कतों से बचा सकते हैं.
डीएनए हिंदीः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में नवग्रहों का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है. जब ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो उसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन सफल होता है. वहीं, कमजोर ग्रह व्यक्ति को कई तरह के नकारात्मक प्रभावों से ग्रसित कर देता है.
ग्रहों के ख़राब होने पर ज्योतिष शास्त्र में उनके लक्षण और उपाय भी बताए गए हैं. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर है तो उसे कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जानिए कमजोर चंद्र ग्रह के लक्षण और उपाय.
चंद्रमा का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र बताता है कि चंद्रमा वह ग्रह है जो मुख्य रूप से हमारे मन को प्रभावित करता है. चंद्रमा एकाग्रता, ध्यान और सर्दी से होने वाली बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक शक्ति की देखभाल करता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा को सोम कहा गया है. चंद्रमा हमारे शरीर में तरल पदार्थों पर भी शासन करता है. इतना ही नहीं यह आंखों और भावनात्मक मन को भी नियंत्रित करता है. चूंकि चंद्रमा अन्य ग्रहों की तुलना में तेज़ गति से चलता है, इसलिए लोगों का मूड भी अक्सर बदलता रहता है.
नीच चंद्रमा के होते हैं कई लक्षण
चंद्रमा को मजबूत करने के ये हैं उपाय
1. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है उन्हें किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेकर मोती रत्न धारण करना चाहिए.
2. कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए बरगद के पेड़ की जड़ों में नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए.
3. चांदी को चंद्र धातु माना जाता है. इसलिए जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है उन्हें चांदी का कड़ा, अंगूठी, गले में चांदी की चेन या चांदी की पायल पहननी चाहिए.
4. अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो भूलकर भी देर रात को न उठें. कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव को पायसा चढ़ाना चाहिए
5. सफेद वस्तुओं का दान करने से कमजोर चंद्रमा मजबूत होता है. कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन 9 कन्याओं को पायसम बनाकर खिलाएं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर