Advertisement

Scorpio Today Horoscope 5 March: वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ्य का रखें ध्यान, हो सकता है आर्थिक नुकसान

वृश्चिक के लिए आज का दिन क्या सौगात लेकर आ रहा है, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Scorpio Today Horoscope 5 March: वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ्य का रखें ध्यान, हो सकता है आर्थिक नुकसान

Scorpio Today Horoscope 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  आज 5 मार्च 2023 का दिन वृश्चिक राशि के लिए कुछ खास होगा. जिनका नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  से शुरू होता है. वह वृश्चिक राशि के होते हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा होने वाला है.

आज का कार्यस्थल से लेकर व्यापार में अपने विरोधियों से संभलकर रहें. आज किसी भी साथी कर्मी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. उनसे कोई गुप्त बात साझा करने से बचें. व्यापार में भी विरोधियों की साजिश का शिकार हो सकते हैं. इनसे बचने के लिए बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. यह आपके कामों में बाधा डाल सकते हैं. 

दिन भर मन में उथल पुथल की स्थिती बनी रहेगी. दुश्मन हावी रह सकते हैं. इनसे बचने का प्रयास करें. किसी भी लड़ाई झगड़े या बहस में भूलकर भी न उलझे. भारी नुकसान हो सकता है. 

आज के दिन जीवन साथी का बदला हुआ बर्ताव परेशान कर सकता है. किसी बात को लेकर लड़ाई भी हो सकती है. ऐसे में बातचीत कर बात को संभालने का प्रयास करें. अपने जीवनसाथी की मन की बात जानने का प्रयास करें. क्रोध करने की जगह प्यार और सौम्य रहना ही फायदेमंद होगा. 

आज के दिन रुपया उल्टे सीधे कामों पर खर्च हो सकता है. आर्थिंक रूप से नुकसान होने की संभावन बनी हुई है. रुपये को खर्च करते समय भी सावधानी बरतने की जरूरत है. ज्यादा खर्च करने से आर्थिक स्थिती प्रभावित हो सकती है. 

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन सही नहीं है. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. सीने में जलन से लेकर एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है. सेहत को लेकर सतर्क रहें. किसी भी समस्या पर डॉक्टर से जरूर परामार्श लें .

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement