Advertisement

Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी व्रत पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप, पूजा के बाद करें बप्पा की आरती, हर दुख दूर करेंगै विघ्नहर्ता

Vinayak Chaturthi June 2025: विनायक चतुर्थी व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस साल आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी का व्रत आज 28 जून को है. आप इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा करें और इन मंत्रों का जाप करें.

Latest News
Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी व्रत पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप, पूजा के बाद करें बप्पा की आरती, हर दुख दूर करेंगै विघ्नहर्ता

Vinayak Chaturthi 2025

Add DNA as a Preferred Source

Vinayak Chaturthi Puja Mantra: हिंदू धर्म में भगवान गणेश जी को सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता है. उन्हें विघ्नहर्ता भी कहते हैं वह भक्तों के सभी कष्ट और विघ्न को दूर करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनका जन्म चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2025) तिथि को हुआ था. हर महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के तौर पर मनाया जाता है. आज आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी है विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. आप आज पूजा के साथ ही भगवान गणेश जी के दिव्य मंत्रों का जाप और आरती का पाठ अवश्य करें.

भगवान गणेश जी के दिव्य मंत्र (Vinayak Chaturthi Ganesh Mantra)
ॐ गं गणपतये नमः

ॐ वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा:

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदे नमः

ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्:

ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा:

भगवान गणेश जी की आरती (Lord Ganesh Aarti)

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी,

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा,

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया,

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी,
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी,

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement