Advertisement

Vastu Tips: सिरहाने कभी मत रखें ये 10 चीजें, एक चीज भी कर सकती है बर्बाद

Vastu Tips: सोने से पहले अपने सिरहाने के पास इन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. यह जीवन में नकारात्मकता का कारण बनती हैं.

Latest News
Vastu Tips: सिरहाने कभी मत रखें ये 10 चीजें, एक चीज भी कर सकती है बर्बाद

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती हैं. वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार, सोते समय सिरहाने पर रखी कई वस्तुओं से भी वास्तु दोष (Vastu Tips) लगता है. ऐसे में आपको सोने से पहले अपने सिरहाने के पास इन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. यह जीवन में नकारात्मकता का कारण बनती हैं और परेशानियों इनके कारण परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. चलिए आपको ऐसी 10 चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें सिरहाने रखने से जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है.

सिरहाने के पास भूलकर भी न रखें ये 10 चीजें
इलेक्ट्रॉनिक चीजें

घड़ी, फोन, लैपटॉप टीवी आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान आपके पलंग के सिरहाने के पास नहीं होना चाहिए. इससे निकलने वाली किरणों से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

पर्स
सिरहाने के पास पर्स रखकर सोने से आपके फालतू के खर्च में बढ़ोतरी हो जाती है. ऐसे में आप बेवजह खर्च के कारण परेशान हो सकते हैं.

रस्सी
किसी भी प्रकार की रस्सी और जंजीर सिरहाने के पास नहीं रखी होनी चाहिए. यह आपके कार्यों में बांधा डालती है और इससे बने बनाए काम बिगड़ने लगते हैं.

शुक्रवार को इन 5 कामों को करने से गाड़ी-बंगला लेने की इच्छा होगी पूरी, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ

तेल
सिरहाने पर तेल की शीशी या तेल की बोतल रखने से भी आपको जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

जूते चप्पल
पलंग और बिस्तर के सिरहाने के पास जूते-चप्पल नहीं रखे होने चाहिए. वास्तु के अनुसार, पलंग के नीचे जूते-चप्पल रखने से वास्तु दोष लगते हैं.

पानी की बोतल
लोग सोने से पहले अपने सिरहाने पानी रख लेते हैं. लेकिन सिरहाने पर प्लास्टिक और कांच की बोलत में पानी रखने से मानसिक रोग और तनाव का सामना करना पड़ता है. आप चाहे तो तांबे के बर्तन में पानी रख सकते हैं.

गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी
आपको सोते समय कभी भी गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी को सिरहाने नहीं रखना चाहिए. यह आपके भाग्य पर नकारात्मक असर करता है. लोहे का सामान रखना भी अशुभ फल देता है.

ओखली
पलंग के पास सिरहाने की साइड नीचे ओखली रखी हो तो यह रिश्तों को प्रभावित करती है. ऐसे में रिश्तों में तनाव बढ़ जाता है. इसके कारण आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं.

अखबार, मैगजीन और किताब
लोग अक्सर पढ़ते हुए सिरहाने पर ही किताब रखकर सो जाते हैं. लेकिन यह करना अशुभ माना जाता है. सिरहाने पर अखबार मैगजीन रखकर सोने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

शीशा
सिरहाने पर शीशा रखा हो तो यह आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में पती-पत्नि के रिश्ते में तनाव हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement