Advertisement

Vastu Tips For Money Plant: चुंबक की तरह पैसा खींचता है ये पौधा, लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips For Money Plant: धन के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाना भी शुभ होता है. मनी प्लांट सही दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है.

Vastu Tips For Money Plant: चुंबक की तरह पैसा खींचता है ये पौधा, लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: घरों में पेड़-पौधों लगाना सिर्फ साज सजावट की दृष्टि से ही नहीं बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार कई ऐसे पेड़ पौधे होते हैं जो घर में सही दिशा में लगाने (Right Direction For Money Plant) से बहुत ही फायदा देते हैं. कई पौधे आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुभ माने जाते हैं. यह पौधे लगाने से लक्ष्मी मां के प्रसन्न होने से घर में धन के भण्डार भरे रहते हैं. धन के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाना भी शुभ होता है. मनी प्लांट सही दिशा (Right Direction For Money Plant) में लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है. तो चलिए आज हम आपको मनी प्लांट लगाने के नियमों (Right Direction For Money Plant) के बारे में बताते हैं. 

मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान (Tips For Planting Money Plant)
- लोग घरों में सजावट के लिए पौधे लगाते हैं. हालांकि कई पौधे सजावट से ज्यादा घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करते हैं. मनी प्लांट भी घर में सुख-समृद्धि लाता है.
- मनी प्लांट एक बेल वाला पौधा है. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इसकी बेल जमीन पर नहीं छुनी चाहिए. अगर इसकी बेल जमीन पर लगे तो यह धन लाभ की जगह धन हानि का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें: हथेली में टूटी हुई हृदय रेखा देती है ये संकेत, मुश्किल होती है लव लाइफ

- मनी प्लांट लगाने को लेकर कहा जाता है कि इसे हमेशा चोरी करके लगाना चाहिए. हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए चोरी करने पर नहीं बल्कि खरीद कर मनी प्लांट लगाने पर ज्यादा शुभ फल प्रदान करता है.
- मनी प्लांट को कभी भी सूखने न दें यदि इसके पत्ते सुखने लगे तो आपको तुरंत यह पौधा हटा देना चाहिए. सूखे मनी प्लांट से घर में दुर्भाग्य आता है.
- मनी प्लांट भूलकर भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि बाहर के व्यक्तियों की नजर पड़ने से मनी प्लांट का विकास रुक जाता है. ऐसे में आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है. आपको पौधा हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement