Advertisement

Vastu Tips For Wallet: पर्स में इन 4 चीजों के रखने से हो जाएंगे कंगाल, झेलनी पड़ती है मां लक्ष्मी की नाराजगी

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही वास्तु का बड़ा महत्व है. पर्स में इन चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है, जिसके चलते खूब कमाई होने पर भी व्यक्ति की जेब खाली रह जाती है.

Latest News
Vastu Tips For Wallet: पर्स में इन 4 चीजों के रखने से हो जाएंगे कंगाल, झेलनी पड़ती है मां लक्ष्मी की नाराजगी
Add DNA as a Preferred Source

Vastu Tips For Wallet: जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र से कुंडली में ग्रह दशा का पता लगाया जा सकता है. ठीक वैसे ही घर से लेकर पर्स तक के लिए वास्तु शास्त्र काम करता है. वास्तु शास्त्र ऊर्जा पर आधारित होता है. इसके सही होने पर पॉजिटिव एनर्जी के साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. वहीं नेगेटिव एनर्जी जीवन को परेशानियों से भर देती है. अगर आपके पास भी पैसे नहीं टिकते हैं तो घर में आर्थिंक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इसके पीछे की वजह वास्तु दोष भी हो सकता है. 

पर्स में रखी कुछ चीजें आपकी कमाई को प्रभावित करती है. इसकी वजह से व्यक्ति को कंगाली तक का सामना करना पड़ता है. इससे बचने के लिए वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि वास्तु दोष से बचने के लिए किन चीजों को पर्स में नहीं रखना चाहिए...

नोटों को मोड़कर न रखें

ज्यादातर लोग पर्स रखते हैं. इसमें रुपये पैसे रखें जाते हैं, जो मां लक्ष्मी का प्रतीक है. अपने पर्स या वॉलेट में कभी भी नोटों को मोड़कर नहीं रखना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. इसलिए पर्स में रुपए हमेशा व्‍यवस्थित ढंग से रखने चाहिए. 

पर्स में न रखें कोई नुकीली चीज

पर्स में कभी भी कोई नुकीली चीज नहीं रखनी चाहिए. जैसे चाकू, पिन, चाबी या फिर नेल कटर. इससे वास्तु दोष प्रकट होता है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इसके चलते जेब में पैसा नहीं रुकता. व्यक्ति धीरे धीरे गरीब होता जाता है. 

खाली नहीं रखना चाहिए पर्स

पर्स को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है. साथ ही धन की कमी भी होती है. यही वजह है कि पर्स को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए. इसमें पैसे जरूर रखें, चाहे फिर वह थोड़े ही क्यों न हो. 

पर्स में न रखें बिल या रसीद

पर्स में बिल, कोई पुरानी रसीद या फिर रद्दी कागज और कार्ड न रखें. यह वास्तु दोष के साथ ही राहु दोष को प्रकट करता है. इससे धन हानि होती है. फिजूल खर्च बढ़ता है. इससे बचने के लिए आज ही पर्स से ऐसी चीजों को बाहर कर दें. 

पूर्वजों की न रखें तस्वीर

पर्स में पूर्वजों की तस्वीर यानी कोई फोटो नहीं रखनी चाहिए. इससे दोष लगता है. साथ ही भगवान की तस्वीर को भी पर्स में नहीं रखना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. व्यक्ति द्वारा खूब पैसा कमाने पर भी जेब खाली बनी रहती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement