Advertisement

Vastu Tips For Wall Clock: इस दिशा में भूलकर भी न लगाए दीवार घड़ी, घर में संकटों के साथ बिगड़ जाएंगे बनते काम

घर से लेकर किसी भी कार्यस्थल पर वास्तु एक अहम रोल निभाता है. वास्तु के सही होने पर कई बार आने वाली अड़चन और बाधाएं दूर हो जाती हैं. वहीं छोटी दीवार घड़ी गलत दिशा में लगाने पर घर पर संकट के बादल छा जाते हैं. 

Vastu Tips For Wall Clock: इस दिशा में भूलकर भी न लगाए दीवार घड़ी, घर में संकटों के साथ बिगड़ जाएंगे बनते काम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Vastu Tips Of Wall Watch Direction) हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र बहुत ही अहम रोल निभाता है. यही वजह है कि घर बनाने से लेकर उसमें रखें जाने वाले सामान तक वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखा जाता है. घर का नक्शा तैयार करने वाले वास्तु शास्त्री भी मुख्य द्वार सबसे अच्छी दिशा में रखते है. इसका प्रभाव सीधे रूप से हमारी धन संपत्ति, करियर से लेकर संबंधों पर भी पड़ता है. सही वास्तु में घर और चीजों के रखें होने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. वहीं वास्तु बिगड़ने से घर में संकट के बादल छा जाते हैं. कुछ लोग घर से लेकर उसमें रखा सामान तो वास्तु के हिसाब से करते हैं, लेकिन छोटी मोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते. इन्हीं में से एक घड़ी भी है.

पल पल का समय बताने वाली घड़ी दिखने में बेहद छोटी होती है, लेकिन इसका जीवन में महत्व बहुत ही बड़ा होता है. घड़ी का गलत दिशा में लगाने पर यह आपके जीवन को प्रभावित कर देता है. घर में संकटों के साथ बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं. ऐसे में ऑफिस से लेकर घर तक की दीवारों पर घड़ी को सही दिशा में लगाएं. 

इस दिशा में लगानी चाहिए घड़ी

वास्तु के अनुसार, दीवार घड़ी को घर या ऑफिस में लगाते समय दिशा का खास ध्यान रखें. घड़ी को पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा में लगाना चाहिए. ये तीनों दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा कर का प्रवाह करती हैं. इन तीनों दिशाओं में घड़ी लगाने पर हमारा समय अच्छा चलता है. तरक्की के रास्ते बनते चले जाते हैं और कोई बड़ी बाधा भी नहीं आती. यही वजह है कि घड़ी लगाते समय इन दिशाओं में से किसी एक का चुनाव करना सही रहता है. वहीं इनके विपरीत दिशा में लगाना आपको नुकसान दे सकता है.  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement