Advertisement

Vastu Tips:खूब मेहनत के बाद भी बिजनेस या नौकरी में नहीं मिलती सफलता तो आजमा लें ये उपाय, बनेंगे सभी काम

वैदिक शास्त्र की तरह ही घर में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है. घर में वास्तु नियमों का पालन करने पर व्यक्ति को सुख समृद्धि बढ़ती है. जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. अगर आप भी धन की किल्लत या समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ये उपाय अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं.

Latest News
Vastu Tips:खूब मेहनत के बाद भी बिजनेस या नौकरी में नहीं मिलती सफलता तो आजमा लें ये उपाय, बनेंगे सभी काम

Vastu Tips For Career Growth And Success In Life

(Credit Image AI)

Add DNA as a Preferred Source

हर व्यक्ति जीवन में अमीर बनना चाहता है. इसके लिए दिन रात मेहनत करता है. इसके बाद भी कुछ लोगों को नौकरी से लेकर बिजनेस तक में सफलता नहीं मिल पाती. इसके पीछे की वजह वास्तुदोष भी हो सकती है. ऐसे मे ​कुछ एक उपाय आजमाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. 

घर की उत्तर दिशा को रखें साफ सुथरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा को उन्नति की दिशा माना गया है. इसलिए घर के अंदर उत्तर दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए. इस दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से भी है, ऐसे में इस दिशा में कुबेर देव की तस्वीर लगाने के साथ ही उनकी पूजा अर्चना जरूर करें. इसके साथ ही इस दिशा में गलती से भी भारी भरकम सामान न रखें. ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. तरक्की के रास्ते खुलते हैं. व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है.  

ऑफिस या घर पर सही दिशा में बैठकर करें काम

अगर खूब काम करने के बाद भी आपको पद और पैसा नहीं मिल पा रहा है. आपके काम को गिना नहीं जा रहा है तो अपने काम करने वाली जगह की दिशा जरूर जांच लें. नौकरी या व्यापार करने वाले लोगों को काम करते समय हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठना चाहिए. ऐसा करने से घर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. 

घर और दुकान के मुख्य द्वार को बनाये आकर्षक और ऊर्जावान

घर हो या फिर दुकान दोनों के ही मुख्य द्वार बेहद अहम होते हैं. यहां से ऊर्जा आने के साथ ही मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है. अगर घर या दुकान का मुख्य द्वार पर गंदगी या अंधेरा रहता है तो नकारात्मक  ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. इसलिए मुख्य द्वार को विशेष रूप से साफ सुथरा रखना चाहिए. यहां अंधेरा न होने दें. इसके साथ ही मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, शुभ-लाभ या भगवान गणेश जी की तस्वीर लगाये. ऐसा करने से कार्यस्थल का वातावरण दोषमुक्त रहता है.

तिजोरी और पैसा रखने की सही दिशा

किसी भी व्यापार और घर में बरकत के साथ ही मनी फ्लो बढ़ाने के लिए तिजोरी को सही दिशा में रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर हो या फिर दुकान अलमारी या तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिये. साथ ही ध्यान रखें कि तिजोरी का दरवाजा दक्षिण दिशा की तरफ खुले. ऐसा करने से फिजूल खर्ची कम होती है. घर या दुकान में बरकत बढ़ती है. 

डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement