धर्म
इत्र शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक संतुलन लाता है. पूजा कक्ष में चंदन का इत्र छिड़कने से वातावरण शांत रहता है और पूजा के दौरान एकाग्रता बढ़ती है.
घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने, धन धान्य की पूर्ति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्राकृतिक सुगंधों का इस्तेमाल एक सरल और प्रभावी वास्तु उपाय है. सुखद सुगंध न केवल मन को शांत करती है, बल्कि घर के पूरे वातावरण को भी निखारती है.इसके लिए आप घर में कई अलग अलग तरह के इत्र छिड़क सकते हैं. इससे सकारात्मकता को मज़बूत करने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं इसका क्या प्रभाव पड़ता है...
इत्र शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक संतुलन लाता है. पूजा कक्ष में चंदन का इत्र छिड़कने से वातावरण शांत रहता है और पूजा के दौरान एकाग्रता बढ़ती है. यह उस स्थान की आध्यात्मिक ऊर्जा को भी शुद्ध और सकारात्मक बनाए रखता है. घर में कोई भी अनुष्ठान या पूजा करते समय चंदन का इत्र छिड़कना शुभ माना जाता है.
गुलाब प्रेम, करुणा और पवित्रता का प्रतीक है. मान्यता है कि यह मां लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय है. गुलाब इत्र छिड़कने से रिश्ते मज़बूत होते हैं, सकारात्मक भावनाएं पैदा होती हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यह बेडरूम या फिर लिविंग एरिया में इस्तेमाल के लिए बेहद लाभकारी और असरदार है.
अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मकता प्रवेश कर रही है या लोग आना-जाना कम कर रहे हैं, तो चमेली और मोगरा इत्र आपकी मदद कर सकते हैं. ये सुगंध सौभाग्य, आकर्षण और शुभता का प्रतीक हैं. मोगरा भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है. इसकी सुगंध सकारात्मक ऊर्जा और आशावाद को आकर्षित करती है. इसे मुख्य द्वार के आसपास छिड़कना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
इत्र का इस्तेमाल करने के लिए सबसे शुभ दिशाएं उत्तर-पूर्व (ईशान) और ब्रह्मस्थान हैं, क्योंकि ये पवित्रता और दिव्य ऊर्जा के स्रोत हैं.
इत्र को सीधे दीवारों पर छिड़कने के बजाय, इसे पानी में मिलाकर पूरे घर में छिड़कें या इसे सुगंध फैलाने वाले यंत्र या मिट्टी के दीपक (दीये) में डालकर इस्तेमाल करें.
हमेशा प्राकृतिक और शुद्ध इत्र चुनें और सिंथेटिक सुगंधों से बचें.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से