Advertisement

Vastu Tips For Money Plant: घर में मनी प्लांट सूखना होता है अशुभ, जानें कैसे मिलते हैं संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांतों पर काम करता है. वास्तु के अनुसार घर में पेड़ पोधे रखने से न सिर्फ स्वास्थ लाभ मिलता है बल्कि सुख-समृद्धि भी आती है.

Latest News
Vastu Tips For Money Plant: घर में मनी प्लांट सूखना होता है अशुभ, जानें कैसे मिलते हैं संकेत
Add DNA as a Preferred Source

Money Plant Right Direction: घर में पौधे लगाने से न सिर्फ हवा और वातावरण शुद्ध होते हैं. ये सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित भी करते हैं. इससे घर में का माहौल हंसी खुशी हाल बना रहता है. घर में सुख समृद्धि भी आती है. मनी प्लांट भी इन्हीं में से पौधा है, जिसे घर में लगाना बेहद शुभ होता है. ज्यादातर घरों में मनी प्लांट का पौधा मिल जाता है. यह धन संबंधी बाधाओं को दूर करता है, लेकिन मनी प्लांट सूखने लग जाए तो ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी देता है. ज्योतिष की मानें तो घर के अंदर मनी प्लांट का सूखना अशुभ होता है. यह कई गंभीर और अशुभ घटनाओं की तरफ इशारा भी करता है...

मनी प्लांट सूखने से मिलते हैं ये संकेत

घर में मनी प्लांट के अचानक सूखना अशुभ संकेत देता है. हालांकि इसकिे पीछे कोई और वजह भी हो सकती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार अचानक से घर में मनी प्लांट का सूखना शुभ नहीं है. यह धन हानि का संकेत देता है. अगर आपके घर में अचानक से मनी प्लांट सूखने लगा है तो यह आर्थिक रूप से संकट और नुकसान का संकेत देता है. 

जीवन पर पड़ता है बुरा प्रभाव

मनी प्लांट सूखने की वजह घर में नकारात्मक ऊर्जा आने का संकेत भी है इससे आपके जीवन पर बुरा असर प्रभाव पड़ सकता है.यह ग्रहों के दुष्प्रभावों का संकेत भी माना जाता है. इसके साथ ही शुक्र के खराब होने का संकेत देता है. शुक्र के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन ऐश्वर्य और आराम क कमी होती है. संघर्ष और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

घर में मनी प्लांट होने पर रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपके घर में भी मनी प्लांट का पौधा है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें. इसमें सबसे पहले मनी प्लांट केा बहुत ज्यादा गर्मी या ठंडी जगह पर रखने से बचें. इसकी वजह से यह पौधा सूख जाता है. वहीं ज्यादा मात्रा पानी में इसे न डालें. इसके अलावा इस पौधे को ऐसी जगह पर रखें, जहां तापमान लगभग सामान्य हो. 

ऊपर की ओर चढ़ाना होता है शुभ

अगर मनी प्लांट की बेल है तो इसे ऊपर की तरफ चढ़ाना चाहिए. इस बेल का नीचे की तरफ या जमीन पर फैला होना वास्तु दोष प्रकट करता है. इसकी वजह से व्यक्ति को जीवन में मनी प्लांट लगाने का लाभ नहीं मिलता. 

इस जगह लगाना चाहिए मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर के अंदर आग्रेय कोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए. मनी प्लांट लगाने के लिए यह सबसे शुभ दिशा है. इस दिशा का कारक शुक्र ग्रह है. यह बेल और लता वाले पौधों का भी कारक है. शुक्र की दिशा में उसी का पौधा मनी प्लांट लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही मनी प्लांट जितना हरा भरा होता है. उतना ही शुभ माना जाता है. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है, जो लोक कथाओं और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement