धर्म
व्यक्ति की सही दिशा के बाद भी घर में बढ़ता कलेश और पति पत्नी के बीच विवाद की वजह ग्रह दोष भी होता है. यह व्यक्ति के जीवन को समस्याओं से भर देता है. ऐसे में यह एक पौधा लगाने से घर में सुख शांति का संचार होता है.
Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि घर परिवार में सुख शांति बनी रही, लेकिन कई बार घर में पति पत्नी से लेकर अन्य सदस्यों में छोटी छोटी बातों को लेकर लंबी रार हो जाती है. घर में हमेशा कलह और कलेश चलता रहता है. इसकी वजह से घर की सुख शांति सभी नष्ट हो जाती है. इसके चलते पति पत्नी के रिश्तों के बीच दरार पैदा होने लगती है. ज्योतिष की मानें तो कई बार ऐसा ग्रह दशा ठीक होने के बाद भी होता है. इसकी वजह घर से बिगड़े वास्तु की वजह से होता है. यह घर में क्लेश कराता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे, जिससे घर में खुशहाली और पति पत्नी के रिश्ते में प्यार घुल जाएगा.
वास्तु दोष को मिटाने के लिए कई उपाय बताये गये हैं. इनमें मोगरा का पौधा भी एक है. इस पौधे को घर में लगाने से वास्तुदोष खत्म हो जाता है. यह पौधा एक अच्छी महक देने के साथ ही घर के अंदर की नकारात्मकता को दूर करता है. घर के माहौल को ठीक करता है. इसके साथ ही घर में सुख शांति को बढ़ाता है. य
मोगरे के पौधे में कई सारी विशेषताएं हैं. यह बेहतरीन खुशबू फैलाने के साथ ही सकारात्मकता का संचार करता है. वास्तु शास्त्र में मोगरे के पौधे को सौभाग्य बढ़ाने वाला माना गया है. यह पौधा घर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही पॉजिटिव एनर्जी लाता है. इस पौधे का संबंध का शुक्र और चंद्रमा ग्रह से होता है. इसमें शुक्र प्रेम, आर्कषण और ऐश्वर्य का प्रतीका माना गया है. वहीं चंद्रमा मन और शांति का कारक है. यही वजह है कि मोगरा का पौधा घर में प्यार और शांति को बढ़ाता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर को मोगरे का पौधा रखने के लिए सही दिशा जरूर जान लें. मोगरे के पौधे को अगर सही दिशा में लगाए जाए तब भी यह ज्यादा प्रभावशाली होता है. इसलिए इस पौधे को उत्तर-पश्चिम में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है. इस दिशा को घर में तालमेल के संबंध से जोड़ा गया है. घर में यह दिशा नहीं समझ आ रहा तो आप इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं.
यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य ज्योतिष और वास्तु उपाय पर आधारित हैं. डीएनए इसकी पुष्टि नहीं करता. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से