Advertisement

Vastu Shastra For New Home: घर बनाते समय नींव में क्यों रखा जाता है नाग नागिन का जोड़ा, जानें कैसे मिलता है लाभ 

घर बनाना किसी भी व्यक्ति के लिए विशेष होता है. इसमें ज्यादातर लोग वास्तु शास्त्र का ध्यान रखते हैं. वास्तु के नियमों का पालन करना बेहद लाभदायक होता है.

Latest News
Vastu Shastra For New Home: घर बनाते समय नींव में क्यों रखा जाता है नाग नागिन का जोड़ा, जानें कैसे मिलता है लाभ 
Add DNA as a Preferred Source

Vastu Tips For Nag Nagin: नाग पंचमी पर नाग और नागिन के जोड़े (Nag-Nagin) की पूजा अर्चना की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर बनाते समय चांदी के नाग नागिन रखना शुभ होता है. वास्तु शास्त्र में नाग नागिन का जोड़ा नींव में रखने से सुख समृद्धि आती है. घर से नकारात्मकता दूर होती है. 

घर बनाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी होती है. वास्तु के नियमों का ध्यान रखकर घर बनाने से सुख समृद्धि आती है. आर्थिंक रूप से मजबूती आती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, श्रीमद्भागवत महापुराण के पांचवें स्कंद में बताया गया है कि धरती के नीचे पाताल लोक है और पाताल लोक के स्वामी शेषनाग हैं. यही वजह है कि जब भी नया मकान बनाते हैं. इसमें चांदी के नाग नागिन को रखने से शेष नाग संपत्ति और घर की हमेशा रक्षा करते रहें. नाग को धन रक्षक भी माना गया है.

परिवर्तन को दर्शाता नाग नागिन का जोड़ा

कहा जाता है कि घर की नींव में चांदी के नाग नागिन रखते हैं तो यह परिवर्तन को दर्शाता है. नाग केचुली छोड़कर नया रूप धारण करते हैं. ठीक इसी तरह जब आपका घर किसी ऐसी जगह बन रहा है, जहां पहले कोई रहता था. वहां नाग नागिन का जोड़ा पुरानी यादों को भूलाकर वहां से बाहर निकलने में मदद करता है. मकान की नींव में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा इसलिए रखा जाता है, ताकि घर में भगवान का वास हो. इससे नकारात्मक शक्तियां कभी प्रवेश नहीं करती. 

शुद्धता का प्रतीक है चांदी के नाग नागिन

चांदी को शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि नींव में चांदी के नाग नागिन रखने से घर में हमेशा शांति, शुद्धता बनाएं रखने में मदद मिलती है. इसे रखने नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement