Advertisement

Vastu Tips for Home: घर में गलती से भी खाली न करें ये 5 चीजें, हमेशा छाई रहेगी कंगाली और परेशानियों से घिरा रहेगा जीवन

अगर आपको भी दुखों का सामना करना पड़ रहा है तो इसके पीछे की वजह घर की कुछ छोटी छोटी गलती और भूल हो सकती है. यह वास्तु दोष को प्रभावित करती हैं. 

Latest News
Vastu Tips for Home: घर में गलती से भी खाली न करें ये 5 चीजें, हमेशा छाई रहेगी कंगाली और परेशानियों से घिरा रहेगा जीवन
Add DNA as a Preferred Source

Vastu Tips At Home: हर किसी के जीवन में अच्छे और बुरे दिन आते हैं. कभी खूब पैसा और सुख समृद्धि होती है तो कई बार व्यक्ति को तमाम दुखों का सामना करना पड़ता है. अगर आपको भी दुखों का सामना करना पड़ रहा है तो इसके पीछे की वजह घर की कुछ छोटी छोटी गलती और भूल हो सकती है. यह वास्तु दोष को प्रभावित करती हैं. इसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है और बीमारी का वास होने लगता है. ऐसे में वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी इन चीजों को खाली नहीं रखना चाहिए. इनकी वजह से ही वास्तु दोष प्रकट होता है. आइए जानते हैं, वो 5 चीजें कौन कौन सी हैं. 

अन्न का भंडार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी घर में अन्न भंडार खाली नहीं करना चाहिए. इसे पूर्ण रूप से खाली होने से पहले ही भर दें. इसके खाली होने पर व्यक्ति को कंगाली और दोष का सामना करना पड़ता है. वहीं इसके नियमित रूप से भरे होने पर घर में सुख समृद्धि आती है. मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं. धन धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. 

बाथरूम में न छोड़े खाली बाल्टी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को घर के अंदर कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए. ऐसी करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इससे घर में परेशानी बढ़ती है. अगर आप बाल्टी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसमें पानी भरकर रखें. साथ ही गंदी या टूटी फूटी बाल्टी का इस्तेमाल न करें. 

पूजा घर में खाली न छोड़ें जलपात्र 

घर के अंदर पूजा घर में जलपात्र को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए. इसमें थोड़ा सा गंगाजल और तुलसी के पत्ते जरूर रखें. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं. भगवान को भी जब भी प्यास लगती है. वह जलपात्र से जल ग्रहण कर लेते हैं. इसके साथ ही आर्थिक संकट पैदा हो सकता है. 

तिजोरी को खाली न छोड़ें 

तिजोरी या पर्स को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए. इसमें पैसा या सोने चांदी के आभूषण जरूर रखने चाहिए. इससे कंगाली का खतरा दूर हो जताा है. धन धान्य की प्राप्ति होती है. इसके अलावा तिजोरी में कौड़ी, गोमती चक्र या शंख जरूर रखना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति ठीक होती है. 

किसी को न बोले उल्टा सीधा

हमारी जुबान का जीवन पर बड़ा असर होता है. इसलिए कभी भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए. ऐसे में बड़े बुजुर्गों से कोई ऐसी बात न कहें, जिससे उन्हें दुख पहुंचे. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इसलिए कुछ भी बोलते समय शब्दों का बेहद ध्यान रखें. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement