Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

पोछा लगाते समय हुई छोटी-सी चूक से बर्बाद हो जाएगा जीवन, साफ-सफाई के इन नियमों का करें पालन

Vastu Tips: घर में झाड़ू लगाने से जुड़े सामान्य वास्तु नियम लगभग सभी को पता होते हैं लेकिन पोछा लगाते समय इन नियमों का पालन किया जाए तो आप वास्तु दोष के प्रभाव से बच सकते हैं.

Latest News
पोछा लगाते समय हुई छोटी-सी चूक से बर्बाद हो जाएगा जीवन, साफ-सफाई के इन नियमों का करें पालन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर की साफ-सफाई को लेकर कई नियमों (Vastu Tips For Home) के बारे में बताया गया है. घर में झाड़ू लगाने से संबंधित नियम (Vastu Tips For Home) हैं कि शाम को सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. इसी तरह घर में झाड़ू लगाने की तरह पोछा लगाने से संबंधित नियमों (Vastu Tips For Home) के बारे में भी बताया गया है. घर में झाड़ू लगाने से जुड़े सामान्य वास्तु नियम लगभग सभी को पता होते हैं लेकिन पोछा लगाते समय इन नियमों का पालन किया जाए तो आप वास्तु दोष के प्रभाव से बच सकते हैं. चलिए आपको पोछा लगाने से संबंधित वास्तु नियमों (Keep Remember These Vastu Rules During Mopping) के बारे में बताते हैं.

पोछा लगाने के वास्तु नियम (Vastu Tips For Mopping)
- धर्म शास्त्रों के अनुसार, घर में साफ-सफाई के होने से मां लक्ष्मी का वास होता है. वहीं गंदगी के कारण मां लक्ष्मी घर में नहीं आती हैं और आर्थिक हानि होती है. हालांकि साफ-सफाई के लिए भी सही नियमों का पालन करना चाहिए.
- घर की सफाई के लिए पोछा लगाने के लिए कई नियमों के बारे में बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि पानी में नमक डालकर पोछा लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है. हालांकि आपको गुरुवार, मंगलवार और रविवार के दिन पानी में नमक नहीं डालना चाहिए.

 

मां लक्ष्मी और कुबेर देव को एकसाथ प्रसन्न करती हैं ये 5 चीजें, घर लाते ही बरसने लगेंगे नोट

- रोज साफ-सफाई करना बहुत ही जरूरी होता है लेकिन वास्तु नियमों के अनुसार, गुरुवार के दिन पोछा नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से बुरा प्रभाव झेलना पड़ता है. गुरुवार को पोछा लगाने से देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से जीवन में दरिद्रता छा जाती है.
- पोछा लगाने के लिए सही दिशा का भी विशेष महत्व होता है. घर में पोछा लगाने की शुरुआत उत्तर दिशा से करनी चाहिए. उत्तर दिशा से शुरू करने के बाद आपको पूरे घर में पोछा लगाना चाहिए.

- अक्सर लोग घर की साफ सफाई के लिए पुराने कपड़े का पोछा बना लेते हैं. हालांकि वास्तु नियमों के अनुसार, ऐसा करना गलत होता है पोछा लगाने के लिए पुराने कपड़े और टूटी-फूटी बाल्टी का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement