Advertisement

Vastu Tips: व्यापार में पाना चाहते हैं सफलता तो अपना लें ये वास्तु टिप्स, दिनदोगुनी तेजी से होगी तरक्की

खूब मेहनत करने के बाद भी व्यापार में सफलता नहीं मिल पा रही है तो इसकी वजह वास्तुदोष भी हो सकती है. ऐसे में वास्तु के आसान से उपाय आपकी तरक्की रफ्तार बढ़ा देंगे.

Latest News
Vastu Tips: व्यापार में पाना चाहते हैं सफलता तो अपना लें ये वास्तु टिप्स, दिनदोगुनी तेजी से होगी तरक्की
Add DNA as a Preferred Source

Vastu Tips For Business: जिस तरह ज्योतिष में कुंडली देखकर ग्रहों की स्थिति का आंकलन किया जाता है. उनका बड़ा महत्व है. ठीक इसी तरह घर से लेकर दफ्तर तक में वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व होता है. गलत दिशा में घर या दफ्तर बनाने से लेकर सामान रखने पर भी वास्तुदोष लगता है. इसकी वजह से व्यक्ति की सफलता में बाधा आती है. व्यक्ति को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. व्यापार में सफलता तक नहीं मिल पाती है. अगर आप भी इसी से परेशान हैं तो घर से लेकर फैक्ट्री, दुकान और दफ्तर की दिशा जरूर चेक कर लें. 

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार बताती हैं कि अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं. खूब मेहनत करने के बाद भी व्यापार में बढ़ोतरी नहीं मिल पा रही है तो वास्तु के ये उपाय अपना सकते हैं. इनसे आपकी चांदी शुरू हो जाएंगी. दिनदोगुनी तेजी से बढ़ोतरी होगी. आइए जानते हैं वो उपाय...

दुकान में इस दिशा में रखें शेल्फ

अगर आप दुकान चलाते हैं, लेकिन इसमें आपकी कमाई नहीं हो रही है.​ मेहनत करने के बाद भी घाटा आ रहा है बिक्री नहीं हो रही है तो दुकान में शेल्फ और शोकेस को उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बना लें. इससे आपको लाभ प्राप्त होगा. बिक्री बढ़ जाएगी और लाभ प्राप्त होगा. 

कैशबॉक्स

वहीं दुकान या शोरूम में अपना कैशबॉक्स हमेशा दक्षिण और पश्चिम दीवार के सहारे रखें. यह बेहद शुभ होता है. इस दिशा में कैश बॉक्स रखने पर धन आकर्षित होता है. धन में बढ़ोतरी होती है. इसके साथ ही दुकान या शोरूम के अंदर ईशान में कोण में मंदिर लगाएं. यहां पीने का पानी रखना भी शुभ होता है. 

हल्के रंग कराएं

दुकान, ऑफिस या शोरूम में दीवारों पर हल्का रंग कराएं. इससे सकारात्मकता आती है. आपका दिमाग शांत रहने के साथ ही तरक्की प्राप्त होती है. भगवान की कृपा बनी रहती है. वास्तु शास्त्र का लाभ प्राप्त होता है. 

टेबल पर रखें ये चीजें 

अगर आप दुकान, फैक्ट्री या ऑफिस में वास्तु दोष से जूझ रहे हैं तो टेबल पर श्रीयंत्र या फिर व्यापार वृद्धि यंत्र को रख लें. इसके अलावा क्रिस्टल वाला कछुआ या क्रिस्टल बॉल भी रख सकते हैं. यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. इससे इनकम का फ्लो बढ़ता है. व्यापार में बढ़ोतरी होती है. 

इस दिशा में बैठें 

अगर आपकी दुकान से लेकर फैक्ट्री या कोई भी अपना काम है तो अपनी कुर्सी दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें. इसी दिशा में बैठना शुभ होता है. इससे इनकम के रास्ते खुल जाएंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement