Advertisement

Morning Vastu Tips: सुबह किए गए ये काम बना देंगें आपको कंगाल, पैसे-पैसे के लिए हो जाएंगे मोहताज

Morning Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही गलती से भी ये काम ना करें, इससे घर में आर्थिक तंगी आती है और व्यक्ति कंगाली से घिर जाता है. 

Morning Vastu Tips: सुबह किए गए ये काम बना देंगें आपको कंगाल, पैसे-पैसे के लिए हो जाएंगे मोहताज

सुबह किए गए ये काम बना देंगें आपको कंगाल, पैसे-पैसे के लिए हो जाएंगे मोहताज   

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार, व्यक्ति की कुछेक आदतें ऐसी होती है, जो आर्थिक तंगी और दुखों का कारण बनती हैं. ऐसे में व्यक्ति कितना भी धन क्यों न कमाए, उसके जीवन में हमेशा पैसों की कमी और दुख बना रहता है. ऐसी स्थिति में लोग धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का जतन करते हैं. लेकिन व्यक्ति के द्वारा की गई ये गलतियां माता लक्ष्मी (Maa Laxmi) को भी नाराज करती हैं. आज हम आपके आपकी इन्हीं गलतियों के (Astro Upay) बारे में बताने वाले हैं, जो आप जाने-अनजाने में खासतौर से सुबह के समय कर बैठते हैं. 

दअरसल वास्‍तु शास्‍त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि सुबह-सुबह कुछ काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये काम व्‍यक्ति को कंगाल बनाते हैं और ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं. जिसकी वजह से (Morning Vastu Tips) व्‍यक्ति जल्‍द ही गरीबी से घिर जाता है, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में. 

सुबह के समय भूलकर भी ना करें ये काम 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही व्यक्ति को ऐसे काम करने से बचना चाहिए, जिन्‍हें अशुभ बताया गया है. क्योंकि इसकी वजह से व्‍यक्ति को गरीब और आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें -  Jyotish Upay For Money: धनलाभ के लिए अपनाएं ये उपाय, रुपयों पैसों की दिक्कत होगी दूर और जल्द ही बनेंगे करोड़पति

कभी सुबह देर तक ना सोएं

दरअसल देर तक सोना व्‍यक्ति को कई तरह की बीमारियों का शिकार बनाता है, साथ ही इससे मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं. इससे व्‍यक्ति गरीबी और समय के साथ आर्थिक तंगी से घिर जाता है.

जूठे बर्तन 

सुबह के समय जागते ही जूठे बर्तन नहीं देखना चाहिए. क्योंकि गंदे या जूठे बर्तन देखना अपने दुर्भाग्‍य को खुद न्‍योता देना है. ऐसे में जातक कितनी भी मेहनत क्यों ना करें, उन्‍हें बाधाओं का सामना करना पड़ता है और वे समय के साथ गरीब होते जाते हैं. इसलिए वास्‍तु शास्‍त्र में रात में ही बर्तन और किचन साफ कर सोने का नियम बताया गया है.

यह भी पढ़ें - Swastik Sign: ऋग्वेद में बताया गया है स्वास्तिक की चारों रेखाओं का महत्व, जान लें इसे बनाने का सही नियम

इसलिए कभी भी रात में किचन गंदा ना छोड़ें. इससे मां अन्‍नपूर्णा और मां लक्ष्‍मी नाराज होती है. इससे घर में पैसा नहीं टिकता और गरीबी छा जाती है. 

ना करें किसी का अपमान

इसके अलावा सुबह जागते ही किसी को अपशब्‍द ना कहें. क्योंकि, ऐसा करना आपको पूरे दिन के लिए नकारात्‍मक बना देगा और इससे आपको कामों में सफलता नहीं मिलेगी. ऐसे में सुबह जागते ही सबसे पहले भगवान का नाम लें और भगवान को धन्‍यवाद दें और उनसे प्रार्थना करें कि वे हर समय आपका साथ दें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement