Advertisement

Vastu Remedy For Ketu Grah: कुंडली में केतु की कमजोर स्थिति को मजबूत कर देंगे ये उपाय, खूब मिलेगी धन संपत्ति

ज्योतिष शास्त्र में अनुसार, हर ग्रह-नक्षत्र का अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है. इन्हीं में राक्षसी ग्रह माने जाने वाले केतु ग्रह का कमजोर होना भी व्यक्ति के लिए पीड़ा दायक होता है.

Latest News
Vastu Remedy For Ketu Grah: कुंडली में केतु की कमजोर स्थिति को मजबूत कर देंगे ये उपाय, खूब मिलेगी धन संपत्ति
Add DNA as a Preferred Source

Ketu Grah Effects And Upay: हिंदू धर्म में व्यक्ति की कुंडली का उस पर विशेष प्रभाव पड़ता है. कुंडली में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को जीवन में लाभ और हानि प्राप्त होती है. काफी हद तक व्यक्ति के जीवन में होने वाली दशा दिशा निर्भर करती है. ज्योतिष शास्त्र में अनुसार, हर ग्रह-नक्षत्र का अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है. इन्हीं में राक्षसी ग्रह माने जाने वाले केतु ग्रह का कमजोर होना भी व्यक्ति के लिए पीड़ा दायक होता है. व्यक्ति को जीवन दुख और समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 

केतु ग्रह की कमजोर स्थिति व्यक्ति को अचानक हानि, मानसिक भ्रम, तनाव और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी खड़ी दे सकता है. ऐसे में इसे मजबूत बनाने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं. इससे केतु जीवन में धन और धान्य की पूर्ति करता है. जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त कराता है. अगर आप भी केतु के कमजोर होने से परेशान हैं तो इन उपायों को कर इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं. इससे केतु से लाभ की प्राप्ति होगी. 

केतु को मजबूत करने के उपाय 

अगर आपकी कुंडली केतु कमजोर है या फिर दोष झेलना पड़ रहा है तो सफेद चावल लें. घर के किसी भी कोने में एक बड़े बरतन या बैग में 5 से 10 किलो चावल भरकर रख दें. इसमें से नियमित रूप से हर दिन थोड़े थोड़े चावल निकालकर दान करें. साथ ही रात को सोने से पहले चांदी की कटोरी या गिलास में पानी भरकर सिराहने रख लें. इसके बाद सुबह इस पानी को पी लें. इससे कुछ समय में केतु की शुभ दशा प्राप्त होगी. 

चांदी का छल्ला

केतु ग्रह की दशा झेल रहे हैं या फिर इससे फल प्राप्त नहीं हो रहे हैं तो दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में भगवान ध्यान करके चांदी का छल्ला पहन लें. इस उपाय को मंगलवार या शनिवार के दिन करें. छल्ले को मंगलवार या शनिवार के दिन ही धारण करें. इससे केतु की अच्छी दशा शुरू हो जाएगी. 

दीवारों का रंग कराये सफेद

केतु की अच्छी दशा प्राप्ति के लिए घर में दीवार का रंग सफेद करा लें. इससे घर में सकारात्मकता आती है. मन को शांति प्राप्त होती है. इसके साथ ही आप दान भी कर सकते हैं. ज्येष्ठ माह में खासकर छाता, लोहा और कपड़े दान करने से केतु ग्रह अच्छी स्थिति में आता है शुभ फल प्रदान करता है. 

रात को करें ये काम 

केतु के शुभ फल प्राप्ति पाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले एक बाल्टी में पानी भर लें. इसे हल्का गर्म कर लें. इस पानी में सेंधा नमक मिक्स कर लें. अब सोने से पहले इसमें हाथ-पैर धो लें. इसके अलावा सुबह के समय कान के पीछे हल्दी का तिलक लगाएं. इससे आपको केतु के शुभ प्रभाव पड़ेंगे.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement