Advertisement

Vastu Flute Tips: बांसुरी का ये आसान उपाय चमका देगा सोई किस्मत, वास्तु दोष बेअसर होने के साथ घर में होगी धनवर्षा

भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी से राधा जी को बहुत प्यार था. श्री कृष्ण भी अपनी बांसुरी को अपने पास रखते थे. भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी को घर में रख लें तो आपकी सोई किस्मत भी जगा देगा.

Vastu Flute Tips: बांसुरी का ये आसान उपाय चमका देगा सोई किस्मत, वास्तु दोष बेअसर होने के साथ घर में होगी धनवर्षा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बांसुरी और भगवान श्री कृष्ण का बहुत ही गहरा नाता है. बांसुरी की बात करते ही आंखों के सामने भगवान श्री कृष्ण की छवि आ जाती है. भगवान बांसुरी कानों का मंत्र मुग्ध ही नहीं आपकी घर में चल रही परेशानी और विपदाओं को भी हर लेती है. धन और खराब किस्मत से जूझ रहे, लोगों के बांसुरी का उपाय करते ही बेहद शुभ लाभ मिलते हैं. वास्तु शास्त्र में बांसुरी को बहुत ही पवित्र माना गया है. इसे जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं, जो घर से नकारात्मकता खत्म कर घर में सुख संपत्ति की वर्षा करते हैं. आर्थिक परेशानियां भी खत्म कर देते हैं. आइए जानते हैं वो सभी उपाय... 

घर में कार्य की जगह रखें बांसुरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप नौकरी में चल रही समस्याओं से परेशान हैं तो घर में एक बांसुरी रखनी चाहिए. इसे करियर में आ रही बांधाएं दूर हो जाएगी. साथ ही जीवन में खुशहाली आ जाएगी. 

सुबह और शाम बजाएं बांसुरी

घर में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ उनकी बांसुरी रखना बेहद सुखदायक होता है. सुबह और शाम यानी सूर्य उदय और सूर्यास्त के समय पांच से 20 मिनट बांसुरी जाने से घर में सुख समृद्धि आती है. घर में रहने वाले लोगों के बीच प्यार बढ़ता है. घर से नकारात्मकता का वास नष्ट हो जाता है. 

कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिलता फल

कुछ लोगों के दिन रात मेहनत करने के बाद लोगों को निराशा हाथ लगती है. पैसे आवक नहीं बढ़ती, कर्ज से लेकर दूसरी समस्याओं से जूझते रहते हैं. ऐसी स्थिति में श्री कृष्ण की बांसुरी मंदिर में रखने चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने पर भगवान श्री कृष्ण कष्टों को हर लेते हैं. हर काम में सफलता दिलाते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement