Advertisement

Vasant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर सरस्वती वंदना के साथ करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी मां शारदे

वसंत पंचमी आने में अब सिर्फ कुछ ही समय बाकी रह गया है. इस दिन को मां सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए विशेष माना जाता है. माता रानी की वंदना के साथ ही इन मंत्रों का जाप करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Latest News
Vasant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर सरस्वती वंदना के साथ करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी मां शारदे
Add DNA as a Preferred Source

वसंत पंचमी को विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन साधना और मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने पर विद्या, बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान व शिल्प-कला की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती का बसंत पंचमी के दिन ही अवतरण हुआ था. इस तरह इसी तिथि पर सरस्वती पूजा का त्योहार मनाया जाता है. 

यह है अबूझ मुहूर्त 

यह बच्चों की ​शिक्षा और विद्यालय आरंभ का बेहद शुभ मुहूर्त है. यह दिन खासकर पढ़ाई लिखाई से जुड़ी गतिविधियों के लिए खास है. इस दिन सुबह के समय मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है. इसके बाद माता रानी को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है. सरस्वती मां की सुबह जिस समय पूजा की जाती है. उसी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. इसमें नये काम शुरू किए जा सकते हैं. यह उत्तम मुहूर्त होता है. इसमें सरस्वती वंदना के साथ मंत्रों का जाप करने से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

सरस्वती वंदना

देवी सरस्वती को समर्पित प्रसिद्ध वंदना जिससे माता की स्तुति की जाती है वो सरस्वती स्तोत्रम का एक अंश है. इस सस्वती वंदना को कई विद्यालय में किया जाता है. वहीं वसन्त पंचमी पर पूजा के समय सरस्वती मां की स्तुति के लिए भी इस वंदना को मां के सामने किया जाता है. माता सरस्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती है. 

यह सरस्वती वंदना है

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता.
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना..
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता.
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा..

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं.
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्..
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्.
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्..

सरस्वती पूजा के समय पढ़ें ये सात मंत्र

एकादश अक्षरीय सरस्वती मंत्र 
ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः.

सरस्वती गायत्री मंत्र
ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि. तन्नो देवी प्रचोदयात्‌.

विद्यार्थियों के लिए ये है सरस्वती मंत्र

सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि .
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा ..

महासरस्वती मंत्र से होगा लाभ

ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः 

वृद्धि के लिए सरस्वती मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः

धन के लिए सरस्वती मंत्र

ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम् कारी वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा.

ज्ञान बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप करें

सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने .
विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते..

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement