धर्म
Valmiki Jayanti 2022: इस वर्ष वाल्मीकि जयंती 9 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी. इस पर्व पर जीवन परिवर्तन की कथा सुनाई जाती है यहां पढ़ें इसके पीछे की वजह
डीएनए हिंदी : Valmiki Jayanti 2022: रामायण महाकाव्य के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि (Valmiki Jayanti) का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था इसलिए पंचांग के अनुसार हर वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है. महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव के रूप में वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है. महाकाव्य में वाल्मीकि ने संस्कृत में 24,000 श्लोक, 7 सर्ग और कई छंद लिखें हैं. महर्षि वाल्मीकि (Valmiki Jayanti 2022) के जन्मोत्सव के दिन लोग महर्षि वाल्मीकि के सम्मान में शोभा यात्रा निकालते हैं साथ ही इस दिन जश्न मनाते हुए भक्ति गीत और भजन गाते हैं.
वाल्मीकि जयंती का महत्व (Valmiki Jayanti History and Significance)
हिंदू धर्म मे वाल्मीकि जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, कीर्तन आदि का आयोजन किया जाता है. वाल्मीकि प्रचेता ब्राह्मण के 10वें पुत्र थे. माना जाता है कि ऋषि अपने पिछले जीवन मे डकैत थे जिन्हें रत्नाकर नाम से जाना जाता था. ऋषि लोगों को मार पीट कर उनको लूट लिया करते थे लेकिन एक दिन नारद मुनि से उनकी मुलाकात हो गई जिससे उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया और महर्षि वाल्मीकि भगवान राम (Lord Rama) के बड़े भक्त हो गए. इसलिए इस पर्व पर जीवन परिवर्तन की कथा सुनाई जाती है. जिससे व्यक्ति बुरे कर्मों को छोड़कर अच्छे कर्म करे और भक्ति के मार्ग पर चले.
यह भी पढ़ें- घर मे पितरों की तस्वीर लगाने से पहले इन खास बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बढ़ जाएंगी दिक्कतें
इस तारीख को मनाई जाएगी Valmiki Jayanti
पंचांग के अनुसार वाल्मीकि जयंती अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. यह पर्व अक्टूबर माह में किसी एक दिन पड़ता है. इस वर्ष महर्षि वाल्मीकि की जयंती 9 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं