Advertisement

Vaishakh Purnima 2023: आज है वैशाख पूर्णिमा व्रत, जानें चंद्रमा पूजन विधि, शुभ मुहूर्त व व्रत के लाभ

Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु ने नौवा अवतार महात्मा बुद्ध के रूप में लिया था. इसी वजह से वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं.

Latest News
Vaishakh Purnima 2023: आज है वैशाख पूर्णिमा व्रत, जानें चंद्रमा पूजन विधि, शुभ मुहूर्त व व्रत के लाभ

Vaishakh Purnima 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वैशाख माह की पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2023) आज 5 मई 2023 को मनाई जा रही है. वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2023) पर भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में नौवा अवतार लिया था. इसी वजह से वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा (Budh Purnima 2023) के नाम से भी जानते हैं. वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2023) तिथि की शुरुआत कल रात 11ः34 पर हो चुकी है जिसका समापन आज रात 11ः03 पर होगा. पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2023) तिथि पर चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है ऐसे में इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से कई लाभ मिलते हैं. इस पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) लग रहा है हालांकि इससे पूजा में कोई अवरोध नहीं होगा. तो चलिए वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2023) पर पूजा विधि, मंत्र व पूजा विधि के बारे में बताते हैं. 

वैशाख पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त (Vaishakh Purnima 2023 Shubh Muhurat)
वैशाख पूर्णिमा पर कई शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 4ः12 से 4ः55 का रहा. स्नान के बाद सत्यनारायण की कथा का शुभ मुहुर्त सुबह 7ः18 से 8ः58 तक रहेगा. लक्ष्मी पूजा ता शुभ मुहूर्त पूर्णिमा के दिन रात को 11ः56 से 6 मई को रात 12ः39 तक है. आज कूर्म जयंती पूजा मुहूर्त शाम को 04ः18 से रात को 00ः59 तक हैं. 

यह भी पढ़ें - Badrinath Kedarnath धाम में Paytm QR Code से डिजिटल दान को लेकर हुआ हंगामा, मंदिर समिति की ओर से बयान जारी कर दी गई सफाई

वैशाख पूर्णिमा 2023 चंद्रमा पूजा के लाभ (Vaishakh Purnima 2023 Chandra Puja Benefits)
- वैशाख माह की पूर्णिमा पर बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है. वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है.
- वैशाख पूर्णिमा पर चंद्रमा को दिया अर्घ्य सीधे चंद्रमा तक पहुंचता है. इससे पितृ संतुष्ट होते हैं. 
- वैशाख पूर्णिमा पर चंद्रमा की विधि विधान से पूजा व व्रत करने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है. इस दिन सत्यनारायण की कथा सुनने से भी लाभ मिलता है.

वैशाख पूर्णिमा 2023 पूजा विधि (Vaishakh Purnima 2023 Puja Vidhi)
- वैशाख पूर्णिमा पर सुबह जल्दी स्नान आदि कर उगते सूर्य को अर्घ्य दें. सूर्य को अर्घ्य देते हुए भगवान विष्णु का ध्यान करें और उन्हें अक्षत व फूल चढ़ाएं. 
- इस दिन पीपल पर जल चढ़ाने और 7 परिक्रमा करने से भी लाभ मिलता है. 
- रात को चंद्र उदय के समय चांदी के लोटे में दूध और चावल व मिश्रि मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए. आपको इस दौरान "ॐ सोम सोमाय नमः" इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement