Advertisement

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास ड्रग्स बरामद, मिजोरम में 24.36 करोड़ की ड्रग्स मिली, तस्करी में इस्तेमाल एक गाड़ी भी जब्त की, असम राइफल्स ने एक शख्स को पकड़ा | यूपी महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा, जिम-बुटीक लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं. जिम-बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम काम करते हैं. | अरब सागर में तेल तस्करी का भंडाफोड़, भारतीय नौसेना ने 3 संदिग्ध जहाजों को पकड़ा, इंडियन कोस्ट गार्ड ने 3 संदिग्ध जहाज पकड़े. | जम्मू एयरपोर्ट रोड पर केमिकल गैस रिसाव, जम्मू- मौके पर रहात-बचाव का काम जारी, NDRF, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची | टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, टैरिफ देखकर खरीदारी नहीं करेंगे. | मेले में झूला गिरने के बाद अफरा-तफरी मची, फरीदाबाद- सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, 10 लोग घायल

Vaishakh Month 2023 Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो वैशाख माह में करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन में वृद्धि

Vaishakh Month 2023 Upay: वैशाख माह में सच्चे मन से पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और इससे व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है.

Vaishakh Month 2023 Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो वैशाख माह में करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन में वृद्धि

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिंदू पंचांग के अनुसार दूसरा महीना वैशाख का होता है. वैशाख के महीने (Vaishakh Month 2023) का बहुत ही विशेष महत्व होता है. यह महीना साल 2023 में 7 अप्रैल से शुरू हो चुका है. वैशाख माह (Vaishakh Month 2023) में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. वैशाख (Vaishakh Month 2023) में सच्चे मन से पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और इससे व्यक्ति को आर्थिक लाभ (Vaishakh Month 2023 Money Upay) होता है. तो चलिए वैशाख माह में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपायों (Vaishakh Month 2023 Upay) के बारे में जानते हैं.

वैशाख माह में इन उपायों से मिलेगा आर्थिक लाभ (Vaishakh Month 2023 Money Upay)
मां लक्ष्मी की करें पूजा (Maa Laxmi Puja)

वैशाख माह में शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी स्नान आदि से निवृत होने के बाद लाल वस्त्र धारण कर लें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें. इस दिन पूजा में सफेद कपड़ा, दही, सफेद मिठाई कमल का फूल और जटा वाला नारियल मां को अर्पित करें. पूजा के बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर ऐसी जगह रख दें जहां किसी की नजर न जाएं. यह उपाय करने से धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें - Money Plant Benefits: करोड़पति बना देगा मनी प्लांट का ये छोटा सा उपाय, होगा खूब सारा पैसा ही पैसा

नारियल से करें ये खास उपाय (Nariyal Upay)
आपको घर की नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा पाने के लिए वैशाख महीने में ये उपाय करना चाहिए. आपको एक नारियल पर काजल का टीका लगाकर घर के कोने में ले जाना है. घर के सभी हिस्सों में इसे घुमाने के बाद नदी में प्रवाहित कर दें. इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और उसे धन लाभ होता है.

शनिवार को करें ये उपाय (Shanivar Ko Kre Ye Upay)
कुंडली से राहु-केतु दोष को दूर करने के लिए नारियल का ये टोटका बहुत ही कारगर है. वैशाख महीने में शनिवार के दिन एक नारियल को दो हिस्सों में तोड़कर इसमें शक्कर भर दें. बाद में इसे किसी सुनसान जगह पर जमीन में दबा दें. ऐसा करने से आपके ग्रह दोष दूर हो जाएंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement