Advertisement

Turmeric Remedies: पूजा में हल्दी का ये टोटका बृहस्पति को बना देगा इतना मजबूत कि दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत

रसोई घर से लेकर स्वास्थ्य और पूजा अर्चना के लिए हल्दी बहुत उपयोगी है. इसके उपाय मात्र से ही घर की नकारात्मका और तमाम परेशानियां खत्म हो जाएगी. बृहस्पति की मजबूती के साथ ही धन की आवक बढ़ेगी.   

Turmeric Remedies: पूजा में हल्दी का ये टोटका बृहस्पति को बना देगा इतना मजबूत कि दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Turmeric Remedies) रसोई घर में इस्तेमाल की जानें वाली हल्दी बेहद उपयोगी चीजों में से एक हैं. यह खाने से लेकर दवाई और पूजा अर्चना में यूज की जाती है. बड़े घाव और दर्द को छूमंतर करने वाली हल्दी ग्रहों को मजबूत कर घर में धन की आवक को भी बढ़ाती है. हल्दी एक एक टोटका बृहस्पति ग्रह को मजबूत कर देता है. इतना ही नहीं इसे धन संपत्ति, मान सम्मान और तरक्की होती है. हर क्षेत्र में भाग्य उदय होता है. इसकी वजह हल्दी का संबंध सीधा देवगुरु भगवान बृहस्पति से होता है. ऐसे में इसका उपयोग करने से जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. बिना हल्दी के छोटे से छोटा पूजा पाठ भी अधूरा होता है. अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति से जुड़े कोई दोष हैं, तो हल्दी से जुड़े ये उपाय आपके कष्ट मिटा देंगे. आइए जानते हैं हल्दी कुछ अचूक उपाय...

जीवन के सभी कष्ट हो जाते हैं दूर

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुंडली में देवगुरु बृहस्पति का दोष है तो भगवान की पूजा के बाद हल्दी का ​तिलग लगाएं. साथ ही हल्दी को गर्दन और कलाई पर भी लगाना चाहिए. इसे जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर जाते हैं. 

विवाह में आ रही अड़चन हो जाती है खत्म

अगर आप के घर या परिवार में किसी सदस्य की शादी विवाह में अड़चन आ रही है तो गुरुवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें. भगवान गणेश जी को हल्दी का तिलग लगाएं. साथ ही हल्दी को अर्पित करें. इसे जल्द ही शादी के योग बनने लगते हैं. अड़चने दूर होने के साथ ही सुख समृद्धि आती है. 

करियर की बाधाएं हो जाती है दूर 

अगर आप ​करियर में आ रही अड़चन और बाधाओं से परेशान हैं तो सुबह नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी डाल लें. इसे करियर तन और मन दोनों शुद्ध हो जाते हैं. मन में अच्छे विचार आने के साथ ही करियर में लाभ मिलता है. करियर में आ रही अड़चन और बाधाएं दूर हो जाती है. 

पति पत्नी में बढ़ेगा प्रेम

अगर पति पत्नी में हमेशा कलेश, लड़ाई और झगड़ा रहता है तो घर के मुख्य दरवाजों के दोनों तरफ हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बना दें. ऐसा करने से वैवाहि​क जीवन में फैल अशांति खत्म हो जाती है. घर में संपन्नता और सकारात्मकता आती है. पति पत्नी में प्रेम संबंध मजबूत होते हैं. 

घर से नकारात्मकता के साथ खत्म हो जाएगा कर्ज  

घर में क्लेश, कर्ज और नकारात्मकता के शिकार हैं तो एक लोटे में गंगाजल लेकर उसमें हल्दी डालकर पूरे घर में गंगाजल के छिड़क दें. ऐसा करने घर में मौजूद नकारात्मका के साथ ही दुर्भाग्य दूर हो जाएगा. पुराने से पुराने से कर्ज से जल्द मुक्ति मिल जाएगी. मनोकामना पूर्ण होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement