Advertisement

Tulsi Pujan Diwas 2024: क्रिसमस डे पर मनाया जाता है तुलसी पूजा दिवस, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि और महत्व

ईसाई धम्र में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है. यह बड़े त्योहारों में से एक है. वहीं हिंदू धर्म में इस दिन को तुलसी दिवस मनाया जाता है. इस दिन पूजा अर्चना करने से मां लक्ष्मी व्यक्ति की हर इच्छा पूर्ण करते हैं.

Latest News
Tulsi Pujan Diwas 2024: क्रिसमस डे पर मनाया जाता है तुलसी पूजा दिवस, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि और महत्व
Add DNA as a Preferred Source

दिसंबर का महीना शुरू होते ही क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू हो जाती है. ईसाई धर्म का यह बड़ा त्योहार है. 25 दिसंबर का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. वहीं हिंदू धर्म में इस​ दिन को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसे तुलसी पूजन दिवस भी कहते हैं. इस दिन तुलसी के पौधे का पूजन किया जाता है. ज्यादातर हिंदू परिवारों में इस  पौधे को लक्ष्मी का रूप माना जाता है. आइए जानते हैं कि तुलसी पूजन दिवस का शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि और महत्व...

तुलसी पूजन दिवस 2024 शुभ मुहूर्त

तुलसी पूजन के दिन व्रत करना बेहद शुभ होता है. इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन व्रत करना और भी शुभ होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, तुलसी पूजन पर 24 दिसंबर 2024 को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा और 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 पर इसका समापन होगा. 

तुलसी पूजन दिवस का महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय स्थान माना गया है. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है. मान्यता है कि तुलसी पूजन करने से घर में सकारात्मकता आती है. शाम के समय तुलसी के पौधे पर दीपक जलाना शुभ होता है. इस दिन दान करना भी पुण्य माना गया है. 

ऐसे करें तुलसी का पूजन

तुलसी पूजा दिवस के दिन सुबह स्नान आदि करें. तुलसी पर घी का दीपक जलाने के साथ ही जल अर्पित करें. इस दिन व्रत रखें. शाम को घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और स्वास्तिक बनाएं. इसके अलावा मंदिर में भी रंगोली बनाना बेहद शुभ होता है. इससे मां लक्ष्मी भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)   

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement