धर्म
हिंदू धर्म मे तुलसी पूजा का अलग महत्व है. कुछ देवताओं को तुलसी बेहद प्रिय है लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन देवताओं को तुलसी अर्पित करना वर्जित है ?
डीएनए हिंदी: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा तुलसी के पत्ते के बिना अधूरी मानी जाती है. कई लोग तुलसी को पूजनीय मानते हैं और सुबह-शाम तुलसी (Tulsi Puja) के पौधे की पूजा करते हैं. मान्यता है कि घर में सही दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से और रोजाना तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है. लेकिन कुछ देवताओं की पूजा में तुलसी के पत्ते का प्रयोग करना वर्जित है.
वैसे तो कई पूजा में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कुछ पूजा ऐसी है जिसमें तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं किन देवताओं को प्रिय है तुलसी (Tulsi Puja Tips) और किन देवताओं की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करना है वर्जित.
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2022: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानिए श्राद्ध करने की सभी तिथियां
इन देवताओं की पूजा में नही किया जाता तुलसी का इस्तेमाल (Tulsi Puja Tips)
हर पूजा की अलग अलग विधि होती है जिसमे कुछ चीजों का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जो देवताओं को प्रिय होती हैं और उनकी पूजा में उन वस्तुओं को शामिल करना बेहद जरूरी होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय है इसलिए उनकी पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा में भी तुलसी अर्पित करना शुभ माना जाता है. भगवान शिव और श्री गणेश की पूजा में तुलसी अर्पित करना अशुभ माना जाता है ऐसे में उनकी पूजा में तुलसी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नही करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं