धर्म
तुलसी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय सखी हैं. ऐसे में अगर आप घर में धन की किल्लत, परेशानी या संकट से जूझ रहे हैं तो तुलसी का एक उपाय आपकी इन सभी समस्याओं को खत्म कर सकता है.
Tulsi Ke Upay: ज्यादातर हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर मिलता है. इसकी वजह हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाना है. तुलसी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय सखी हैं. ऐसे में अगर आप घर में धन की किल्लत, परेशानी या संकट से जूझ रहे हैं तो तुलसी का एक उपाय आपकी इन सभी समस्याओं को खत्म कर सकता है, लेकिन इस उपाय को पूरी तरह से गुप्त रखना होगा. आइए जानते हैं तुलसी का वो उपाय, जो आपके भाग्य को चमकाने के साथ ही गरीबी को दूर कर देगा...
अगर दिन रात की मेहनत के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता है. फिजूल खर्ची आ जाती है. धन की तंगी बनी रहती है तो हर दिन सबह स्नान के बाद तुलसी की पूजा करें. इसके साथ ही तुलसी का एक पत्ता लेकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर पर्स में रख लें. इससे बरकत बढ़ती है. साथ ही यह पत्ता ताजा हो. वहीं रविवार या एकादशी के दिन पत्ता न तोड़ें. इस उपाय को पूरे गुप्त तरीके से करें. इससे जल्द ही असर दिख जाएगा.
ज्योतिष की मानें तो तुलसी के पत्ते का यह उपाय, तभी शक्तिशाली साबित होगा, जब आप इसे पूरी तरह से गुप्त यानी अपने तक रखेंगे. किसी को बताएं नहीं कि आपने तुलसी का पत्ता अपने पास रखा है. वहीं जितनी श्रद्धा से आप इस उपाय को करेंगे. उतनी ही तेजी धन आपकी तरफ आकर्षित होगा. धन संबंधीत समस्याएं दूर हो जाएंगी.
अगर कोई भी व्यक्ति कर्ज और पैसों की तंगी से जूझ रहा है. कोई रास्ता नहीं दिख रहा है तो यह उपाय कर सकता है. नियमित रूप से इस उपाय को करने मात्र से जीवन में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी. कर्ज और पैसों की तंगी खत्म हो जाएगी.
तुलसी मां लक्ष्मी का ही एक स्वरूप है. ये श्रीहरि को बेहद प्रिय हैं. यही वजह है कि तुलसी को हिंदू धर्म में पूजा जाता है. इसकी पूजा अर्चना करने से धन आकर्षित होता है. तुलसी की व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि को बढ़ाती हैं. इसके नकारात्मकता दूर हो जाती है.
राहु को बरकत और पैसा देने वाला ग्रह माना जाता है. कुंडली में राहु का दोष होने पर व्यक्ति को जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में तुलसी का यह एक उपाय आपको राहु दोष से मुक्ति दिला सकता है. इसके प्रभाव को खत्म कर धन धान्य में बढ़ोतरी देता है. इसके अलावा रविवार और एकादशी को तुलसी का पत्ता तोड़ना वर्जित माना गया है. इस दिन गलती से भी तुलसी को छूना नहीं चाहिए.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से