धर्म
आज नाग पंचमी पर नाग की पूजा के बाद शिवलिंग पर कुछ वस्तुएं चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. इससे काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
आज यानी 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी मनाई जा रही है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने की परंपरा है. इस दिन नाग की पूजा के बाद शिवलिंग पर कुछ चीज़ें चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. इससे काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन महादेव की पीठ पर कौन सी चीज़ें चढ़ानी चाहिए.
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर क्या चीजें चढ़ानी चाहिए -
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पिढ़ी पर कच्चा दूध चढ़ाएं. इससे कुंडली में कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है. साथ ही भोलेनाथ जीवन में सकारात्मक बदलाव भी दिखाते हैं.
शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं - कहा जाता है कि भगवान शिव को धतूरा बहुत प्रिय है, इसलिए नाग पंचमी के पावन अवसर पर शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना चाहिए. शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है.
काले तिल - काले तिल को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से कालसर्प दोष का प्रभाव समाप्त होता है. इसके सकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन में तुरंत दिखाई देने लगते हैं. इसके लिए नाग पंचमी के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर तिल चढ़ाना चाहिए.
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी करते हैं. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से कालसर्प दोष भी निष्प्रभावी हो जाता है. इससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है. इसके साथ ही मानसिक समस्याओं को दूर करने के लिए भी शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए.
अक्षत-चंदन चढ़ाने से जीवन में स्थिरता आती है - भगवान शिव और नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर अक्षत और चंदन भी चढ़ाना चाहिए. अक्षत हमारे जीवन में समृद्धि लाते हैं, जबकि चंदन घर-परिवार में शांति और स्थिरता लाता है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और गणनाओं पर आधारित है. इसकी पुष्टी डीएनए हिंदी नहीं करता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.