Advertisement

Shukra Gochar 2022 : आज शाम से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, भोग विलास-ऐश्वर्य और धन प्रदाता शुक्र का हो रहा गाेचर

Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र ग्रह का आज राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण है. शुक्र का ये परिवर्तन 4 राशियों को बंपर लाभ देगा.

Latest News
Shukra Gochar 2022 : आज शाम से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, भोग विलास-ऐश्वर्य और धन प्रदाता शुक्र का हो रहा गाेचर

Shukra Gochar 2022 :आज शाम से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुक का हो रहा राशि परिवर्तन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज यानी ये 29 दिसंबर को शुक्र का इस साल का सबसे बड़ा गोचर हो रहा है. शुक्रदेव भौतिक सुख-सुविधाओं, भोग विलास-ऐश्वर्य और धन के कारक ग्रह माने गए हैं यानी ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों की किस्मत सूर्य के समान चमकाने वाला साबित होगा.

शुक्र ग्रह 29 दिसंबर को शाम 04 बजकर 13 मिनट पर राशि परिवर्तन करते हुए शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे और 22 जनवरी 2023 तक रहेंगे. मकर राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान है. इनके मकर में पहुंचने से शनि के साथ युति बंपर लाभ योग लेकर आ रही है और 3 राशियों के लिए विशेष फलदायी होगी. आइये ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजूमदार से जानें इन राशियों के बारे में:-

शुक्र गोचर से इन राशियों को होगा विशेष लाभ

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी माने गए हैं तथा इनका गोचर आपके 10वें भाव से होगा. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों के बढ़ने से आपको तरक्की और धन दोनों मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा.

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी माने जाते हैं. वहीं इनका गोचर आपके पंचम स्थान से होगा. यह भाव जातक की शिक्षा, प्रेम और संतान का होता है. पंचम भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके 11वें भाव पर होगी. इससे नवीन प्रेम संबंध बनेंगे. महिलाओं के व्यापार में वृद्धि होगी.

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं. शुक्र का गोचर लग्न से होगा और शुक्र की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी. इससे आपको शुभ लाभ मिलेगा. हर काम में सफलता मिलेगी.

मीन राशि: इस दौरान उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धन लाभ का योग बन रहा है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. समाज में मान-सम्मान की बढ़ोत्तरी होगी.

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement