Advertisement

Dev Uthani Ekadashi : आज शाम देवउठनी एकादशी पर इस गीत से श्री हरि को जगाएं

Bhagwan Vishnu Ko jagane ki vidhi: देवउठनी एकादशी आज 4 नवंबर शुक्रवार को है. इस दिन श्री हरि को जगाने के लिए एक विशेष गीत गाया जाता है.

Latest News
Dev Uthani Ekadashi : आज शाम देवउठनी एकादशी पर इस गीत से श्री हरि को जगाएं

आज शाम देवउठनी एकादशी पर इस गीत से श्री हरि को जगाएं

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  एकादशी की शाम भगवान विष्णु से जागने के आग्रह किया जाता है. आज के दिन श्रीहरि और लक्ष्मी पूजन का विधान है. इस दिन कुछ गीतों के माध्यम श्री हरि का जगाया जाता है. तो चलिए जानें किस गीत से देवउठनी एकादशी पर प्रभु को उठाया जाए.

देवउठनी एकादशी गीत

मूली का पत्ता हरिया भरिया ईश्वर का मुख पानी भरिया,

मूली का पत्ता हरिया भरिया रविन्द्र का मुख पानो भरिया.

(इसी तरह से परिवार की सब बहुओं के नाम लेते हैं.)


ओल्या-कोल्या धरे अनार जीयो वीरेन्द्र तेरे यार.

ओल्या-कोल्या धरे अनार जीयो पुनीत तेरे यार.

(इसी तरह से परिवार की सब बहुओं के नाम लेते हैं.)

ओल्या कोल्या धरे पंज गट्टे जीयो विमला तेरे बेटे.

ओल्या-कोल्या धरे पंज गट्टे जीयो मनीषा तेरे बेटे.

(इसी तरह से परिवार की सब बहुओं के नाम लेते हैं.)

ओल्या-कोल्या धरे अंजीर जीयो सरला तेरे वीर.

ओल्या कोल्या धरे अंजीर जीयो पूनम तेरे बीर.

(इसी तरह से परिवार की सब लड़कियों के नाम लेते हैं.)

ओल्या-कोल्या लटके चाबी, एक दीपा ये तेरी भाभी.

ओल्या-कोल्या लटके चाबी एक शगुन ये तेरी भाभी.

(इसी तरह से परिवार की सब लड़कियों के नाम लेते हैं.)

बुल बुलड़ी नै घालो गाड़ी राज करे राजेन्द्र की दादी.

बुल बुलड़ी नै घालो गाड़ी राज करे पंकज की दादी.

बुल बुलड़ी नै घालो गाड़ी राज करे रोहण की दादी.

(इसी तरह से परिवार के सब लड़कों के नाम लेते हैं.)

जितनी इस घर सींक सलाई उतनी इस घर बहूअड़ आई.

जितनी खूंटी टाँगू सूत उतने इस घर जनमे पूत.

जितने इस घर ईंट रोड़े उतने इस घर हाथी घोड़े.

उठ नारायण, बैठ नारायण, चल चना के खेत नारायण .

में बोऊँ तू सींच नारायण, में काटृ तू उठा नारायण.

मैं पीस तू छान नारायण, में पोऊ तू खा नारायण.

कोरा करवा शीतल पानी, उठो देवो पियो पानी |

उठो देवा, बैठो देवा, अंगुरिया चटकाओ देवा ॥

जागो जागो हरितश (आपका अपना गोत) गोतियों के देवा.
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement