धर्म
Dev Diwali Aaj: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व है. इस दिन देव दीपावली मनाई जाती हे लेकिन इस बार एक दिन पहले यानी आज देव दीपावली है.
डीएनए हिंदीः पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देव दीवाली, भगवान शिव के त्रिपुरासुर पर विजय प्राप्त करने की खुशी में देवताओं ने काशी में दिवाली मनाई थी. देव दीवाली को लेकर धार्मिक मान्यता यह भी है कि इस दिन देवता गण पृथ्वी पर आते हैं और काशी में दीवाली मनाते हैं. इसलिए इसे देव दीवाली कहा जाता है. इस दिन दीपदान का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं देव दीपावली की तिथि, शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व.
देव दीपावली 2022 | Dev Diwali 2022 date
इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 7 नवंबर 2022 को शाम 4 बजकर 15 मिनट से हो रही है. वहीं पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 8 नवंबर को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर हो रही है. ऐसे में देव दीपावली 07 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी.
देव दीपावली 2022 शुभ मुहूर्त | Dev Diwali 2022 Shubh Muhurat
प्रदोष काल में दीपदान का मुहूर्त - 05:14 पी एम से 07:49 पी एम
पूर्णिमा तिथि आरंभ - नवम्बर 07, 2022 को 04:15 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - नवम्बर 08, 2022 को 04:31 पी एम बजे
देव दीवाली पर कैसे करें दीपदान | how to Deep Daan on Dev Diwali
देव दीवाली पर यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान से निवृत हो जाएं. इसके बाद सबसे पहले उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें. फिर तुलसी माता को जल अर्पित करें. इसके बाद भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. देव दीवाली पर शाम के समय प्रदोष काल में 11, 21, 51 या 108 आटे का दीया बनाकर उसमें तेल डालें. इसके बाद सभी देवी-देवताओं और ईष्ट देव का स्मरण करते हुए दीपक पर कुमकुम, हल्दी, अक्षत, और फूल अर्पित करें. इसके बाद दीपक को नदी में विसर्जित करना चाहिए.
देव दीपावली पर कहां-कहां दीपक जलाना चाहिए
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.