Advertisement

Love Marriage Upay: लव मैरिज नहीं हो रही है तो ये मंत्र जपना कर दें शुरू, झट से मान जाएंंगे घर वाले

मन के मुताबिक जीवनसाथी मिलना आसान नहीं होता है लेकिन अगर आप सपनों के राजकुमार या राजकुमारी की चाहत रखते हैं तो आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए.

Latest News
Love Marriage Upay: लव मैरिज नहीं हो रही है तो ये मंत्र जपना कर दें शुरू, झट से मान जाएंंगे घर वाले

मनचाहे जीवनसाथी की है आस तो इस मंत्र का कर लें जाप 

 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  कहते हैं शादियां के लिए जोड़ा ऊपर वाला बनाता है लेकिन कई बार प्यार मुक्कमल होने के बाद भी परिवार वालों की रजामंदी न मिलने से प्रेमियों को अलग हो जाना (Separation of lovers due to lack of consent of family) पड़ता है. क्या आपके घर वाले भी आपके प्रेम विवाह (Love Marriage) के लिए राजी नहीं हो रहे, तो बस कुछ उपाय करके आप अपने घर वालों को झट से मना सकते हैं. 

आपसी तालमेल की कमी से ये जोड़े अलग हो जाते हैं. हालांकि, ज्‍योतिष में ऐसे कई उपाय और मंत्र  (Upay Nad Mantra for Love) बताए गए हैं जो मनचाहे जीवनसाथी पाने का सपना (Beloved Partner Desire Wish) पूरा कर सकते हैं.

मान्‍यता है कि कुछ मंत्र ऐसे हैं जो सुयोग्‍य और मनचाहा जीवनसाथी पाने की तमन्‍ना पूरी कर सकते हैं. ये मंत्र न केवल मनचाहा साथी का सपना पूरा करते हैं, बल्कि दांपत्‍य जीवन में मिठास घोलने वाले भी होते हैं. तो चलिए आज आपको इन मंत्रों के बारे में बताएं. 

यह भी पढ़ें: Astro Tips: शादी से पहले इन लोगों को करना होता है घट विवाह, जानें क्यों होता ..
 
मनचाहे जीवनसाथी के लिए रोज सुबह 108 बार इस मंत्र का जाप करें

'ॐ नमो मोहिनी महा मोहिनी अमृत वासिनी स्वाहा'
रोज सुबह 108 बार इस मंत्र का जाप करें

प्‍यार पाने के लिए
'ॐ क्लीं नमः'

रोज इस मंत्र का जाप यथा संभव करें.

भगवान श्रीकृष्‍ण जैसा प्रेम पाने के लिए
'ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहः'
इस मंत्र का जाप राधा-कृष्ण का चित्र या प्रतिमा के सामने 108 बार प्रत्येक शुक्रवार करें.


खोया प्‍यार वापस पाने के लिए
'ॐ ह्रीं नमः' 

इस मंत्र के जाप को एक सप्ताह तक प्रतिदिन 1000 बार करें. 

मनपसंद जीवन साथी के लिए
'ॐ कामदेवाय विद्य्महे। 
रति प्रियायै धीमहि। 
तन्नो अनंग प्रचोदयात्'।।

इस मंत्र जाप रोज करें. 

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए
'ॐ नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा।'

इस मंत्र का जाप आप जितना हो सके उतना करें और रोज एक समय पर करें. 

Ravivar Upay: आज रविवार को कर लें इस आरोग्य मंत्र का पाठ, रोग से शत्रु तक का होगा नाश

रुठे को मनाने का मंत्र
'ॐ द्रां, द्रीं, द्रौं सः शुक्राय नमः'

इस मंत्र का जाप खोया हुआ प्यार भी वापस दिला देगा. 

नोट- ये सभी मंत्र तभी कार्य करते हैं जब आप पवित्र भावना से प्रेम करते हों और आपके मन में कोई बुरे विचार न हों. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement