धर्म
स्वप्नशास्त्र की मानें तो नींद में दिखने वाले सपने आने समय में आपके साथ घटने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं. ऐसे में अगर आप जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं और आपको इनमें से कोई सपना दिखाई देता है तो समझ लें कि जल्द ही आपकी इच्छा पूर्ण होने वाली है.
Married Soon Wedding Dreams: रात या दिन में सोते समय अक्सर लोगों को गहरी नींद के बीच सपने दिखाएं देते हैं. कई सपने विचलित कर देते हैं तो कुछ सुखद एहसास दिलाते हैं, ऐसे में स्वप्नशास्त्र की मानें तो नींद में दिखने वाले सपने आने समय में आपके साथ घटने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं. ऐसे में अगर आप जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं और आपको इनमें से कोई सपना दिखाई देता है तो समझ लें कि जल्द ही आपकी इच्छा पूर्ण होने वाली है. यानी आपको जल्द ही लाइफ पाटर्नर मिलने वाला है, जो जीवन भर आपका साथ निभाएंगा. आइए जानते हैं वो कौन से सपने हैं, जो जल्द ही आपको जीवनसाथी मिलने के साथ ही शादी का संकेत देते हैं.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर युवती को सपने में अपने दरवाजे पर बारात आती दिखाई दें तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में संकेत मिलता है कि जल्द ही आपकी इच्छा पूर्ण होने वाली है. यानी जल्द ही शादी तय हो सकती है. वहीं सपने में प्रेमी या प्रेमिका का दिखना भी शुभ माना जाता है. यह पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है.
अगर कोई युवक या युवती शादी योगय है. उन्हें अपने प्रेमी या प्रेमिका किसी अन्य व्यक्ति के साथ सपने में दिखाई देते हैं. स्वप्न शास्त्र में इस सपने को बेहद शुभ माना गया है. इस सपने से संकेत मिलता है कि जल्द ही सपना देखने वाले युवक या युवती का विवाह अपने मनपसंद शख्स के साथ हो सकता है. यानी लव मैरिज हो सकती है.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, लड़की या लड़के के हाथ में फूल दिखना बेहद शुभ माना जाता है. इस तरह का सपना दिखने का अर्थ है कि लड़का या लड़की के लिए जल्द ही शादी आॅफर आने वाला है. दोनों की जल्द शादी हो सकती है.
अगर किसी लड़की को सपने में कोई दूल्हा सहरे में दिखाई देता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना शुभ माना जाता है. इसका संकेत है कि जल्द ही आपका विवाह किसी अच्छे लड़के से हो सकती है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर