धर्म
ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह समय समय पर स्थान बदलते रहते हैं. ठीक इसी तरह सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है. इसका लाभ 3 राशियों के जातकों को प्राप्त होगा. ग्रहों के प्रभाव से इनकी किस्मत जगमगा उठेगी.
डीएनए हिंदी: नौ ग्रहों के राजकुमार सूर्य ग्रह को मान सम्मान से लेकर पद प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. वहीं मंगल ग्रह साहस, वीरता और शौर्य का प्रतीक है. इन दोनों ही ग्रहों की युति अगले माह मकर राशि में बनने जा रही है. इसका अच्छा और बुरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. इन्हीं 12 राशियों में 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह समय किसी अवसर से कम नहीं है. इसकी वजह मंगल और सूर्य ग्रह का मित्र होना है. ऐसे में इनका मकर राशि में एक साथ होना. इन तीन राशियों के जातकों के भाग्य को पलट सकता है. इन लोगों को मंगल और सूर्य देव के आशीर्वाद से आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है. इसके अलावा कार्यक्षेत्र से भाग्य में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी माह एक अवसर के रूप में सामने आ सकता है. इस माह में ही मंगल और सूर्य की युति मकर राशि के लग्न भाग में बनने जा रही है. इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं. कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. नये लोगों से संबंध बनेंगे, जिनका लाभ भी प्राप्त होगा, इस दौरान जो भी काम शुरू करेंगे. उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है. वैवाहिक लोगों का जीवन सुखदायक रहेगा.
कन्या राशि
मंगल और सूर्य की युति कन्या राशि के पंचम भाग में बनने जा रही है. कुंडली में यह भाव संतान से संबंधित होता है. ऐसे में कन्या राशि वालों को अगले महीने संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. संतान की तरक्की के योग बने रहे हैं. इस माह आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. अगर आप छात्र हैं तो शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम मिलेंगे. मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा. इन दोनों ग्रहों की युति से धन आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, जो भी बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश मे हैं. उन्हें नौकरी मिल सकती है. वहीं यह समय कथावाचक से लेकर ज्योतिष, धर्म के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए किसी अवसर से कम नहीं है.
मीन राशि
मंगल और सूर्य की युति का प्रभाव मीन राशि वालों के इनकम और लाभ स्थान पर पड़ेगा. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से मीन राशि वालों की चांदी हो सकती है. इनकम में बढ़ोतरी के साथ ही नये सोर्स तैयार हो सकते हैं. आप अपने मन मुताबिक मुनाफा कमा सकते हैं. व्यापार में बड़ा उछाल आएगा. इस राशि के जातकों के लिए यह पैसा कमाने का सबसे बेहतरीन योग हैं. इस मौके पर अगर निवेश करते हैं तो इसके रिटर्न भी अच्छे प्राप्त होंगे, जो लोग संतान प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें पुत्र रतन की प्राप्ति हो सकती है. घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं